-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Goods Worth Rs 44 61 Lakh Including 65 Tola Gold Seized From Burglar
Nagpur News: 1 दर्जन से ज्यादा वारदातों को दिया अंजाम, सेंधमार से 65 तोला सोना सहित 44.61 लाख का माल जब्त
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. पिछले 20 दिनों में सोनेगांव और प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक सेंधमार ने आतंक मचा रखा था. दर्जनभर से ज्यादा वारदातों को अंजाम देकर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया. क्राइम ब्रांच के यूनिट-1 की टीम को आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली. अब तक वह 10 वारदातों को अंजाम देने की कबूली दे चुका है. पुलिस उससे 65 तोला सोना और नकद सहित 44.61 लाख रुपये का माल जब्त कर चुकी है. पकड़ा गया आरोपी बोरकुटे लेआउट, बूटीबोरी निवासी अमोल महादेव राऊत (34) बताया गया.
अमोल चर्चित सेंधमार है और पहले भी उसके खिलाफ सेंधमारी के 14 मामले दर्ज हो चुके हैं. पिछले 20 दिनों से उसने शहर में आतंक मचा रखा था. सोनेगांव थाना क्षेत्र में एक के बाद एक 8 वारदातों को अंजाम दिया. इसके अलावा प्रतापनगर थाना क्षेत्र में 3 और अजनी थाना क्षेत्र में 1 वारदात को अंजाम दिया. लगातार हो रही चोरी की वारदातों से पुलिस भी परेशान थी. पुलिस स्टेशन के अलावा क्राइम ब्रांच के यूनिट-1 की टीम भी जांच में जुटी थी. फुटेज और गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने अमोल को पकड़ा. वह अब तक 10 वारदातों को अंजाम देने की कबूली दे चुका है.
और भी मामले होंगे उजागर
उससे और भी 5-6 मामले उजागर हो सकते हैं. पुलिस ने उससे सोना के अलावा 6.92 लाख रुपये नकद, 636 ग्राम चांदी, 280 यूएस डॉलर, वाहन और मोबाइल भी जब्त किया है. डीसीपी सुदर्शन मुमक्का ने बताया कि अमोल केवल 8वीं तक पढ़ा है. घर पर ही उसका टेलरिंग का व्यवसाय है. शाम को दूकान बंद करके वह दोपहिया वाहन पर घूमने निकलता है. 7 से 10 बजे तक बंद मकानों की रेकी करता है. रात 2 बजे के बाद वारदातों को अंजाम देता है. ताला और दरवाजे की चिटकनी तोड़ने में वह माहिर है. पकड़े जाने से बचने के लिए वह घर से सीसीटीवी का डीवीआर भी उड़ा लेता था. वारदात को अंजाम देने के बाद डीवीआर नालों में फेंक देता था. दीपावली पर लोग छुट्टी मनाने घर से बाहर जाते हैं, इसीलिए इस दौरान चोरी की वारदातें ज्यादा हुई हैं.
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
21 दिनों में 55 वारदातें
पिछले 21 दिनों में 55 घरों में सेंध लगी है. नागरिकों से अपील की गई है कि घर से बाहर जाते समय मूल्यवान वस्तुएं बैंक लॉकर या सुरक्षित जगहों पर रखें. यूनिट-1 की टीम ने बढ़िया काम किया, इसीलिए सीपी अमितेश कुमार ने टीम को 50,000 रुपये का रिवार्ड जारी किया है. अमोल से और भी वारदातों का खुलासा होने वाला है. शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत मांगी जाएगी. इंस्पेक्टर सुहास चौधरी, एपीआई राजेंद्र गुप्ता, प्रवीण महामुनी, सचिन भोंडे, हेड कांस्टेबल बबन राऊत, विनोद देशमुख, नितिन वासनिक, सुनीत गुजर, मनोज टेकाम, सुशांत सोलंके, हेमंत लोणारे, शरद चांभारे, सोनू भावरे, योगेश वासनिक, रितेश तुमडाम, शिवशंकर रोठे, रवि राऊत, नितिन बोपुलकर, योगेश सेलुकर, चंद्रशेखर भारती और रवींद्र खेड़ेकर ने कार्रवाई को अंजाम दिया.
Goods worth rs 44 61 lakh including 65 tola gold seized from burglar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














