नागपुर में ‘धूप, बारिश और उमस’ का ट्रिपल अटैक; आधे घंटे की झमाझम से पारा तो गिरा, पर शाम को छूटे पसीने
Nagpur Weather News: नागपुर में लगातार चौथे दिन बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि शाम के बाद उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी हुई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना बना रहा।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर मौसम, बारिश, मानसून, तापमान, उमस,(सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Temperature Drop: नागपुर सिटी में लगातार बीते 4 दिनों से 1-2 स्पेल की बारिश हो रही है जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। संडे को भी सुबह से दोपहर 1 बजे तक तेज धूप थी लेकिन उसके बाद मौसम का मूड बदल गया। आसमान में काले बादल छाने लगे। करीब 2 बजे कुछ इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हुई तो कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई। सदर से लेकर बड़ीं तक जोरदार बारिश हुई, वहीं दक्षिण नागपुर में बेसा व मनीषनगर इलाकों में भी बादलों की गर्जन के साथ आधे घंटे के करीब बारिश हुई।
बारिश से मिली राहत, फिर बढ़ी उमस; तापमान में आई गिरावट
बारिश के बाद से सिटी का मौसम कुछ देर के लिए कूल-कूल हो गया। हालांकि शाम से फिर उबालती उमस ने बेहाल कर दिया। रात 8 बजे के बाद हवा में ठंडकता महसूस हुई। मौसम विभाग ने सिटी में शाम 5:30 बजे तक 7 मिमी बारिश दर्ज की। वहीं अधिकतम तापमान भी गिरकर 38.4 डिसे पर आ गया जो औसत से 1.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.4 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 3.7 डिग्री कम रहा।
रविवार का मौसम
| विवरण | आंकड़ा |
|---|---|
| दर्ज बारिश | 7 मिमी |
| अधिकतम तापमान | 38.4°C |
| सामान्य से अंतर | -1.3°C |
| न्यूनतम तापमान | 23.4°C |
| सामान्य से अंतर | -3.7°C |
20 तक ऐसा ही मौसम
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि सिटी का मौसम 20 जून तक कुछ इसी तरह का बना रहेगा। 15 जून को भी गरज-चमक व तेज आंधी के साथ 1-2 स्पेल की बारिश हो सकती है। 16 जून को आंशिक बदराया मौसम रहेगा। 17 व 18 जून को भी तेज आंधी व बादलों के गर्जन व बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 19 व 20 जून को आंशिक बदराया मौसम चने रहने की संभावना है। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 39-40 डिसे व न्यूनतम तापमान के 23 से 25 डिसे तक बना रहने के संकेत विभाग दिये।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट से अमोल खताल को झटका, पूर्व राजस्व मंत्री की याचिका पर सुनवाई का रास्ता साफ, जानें क्या है मामला
पास्ता में निकला मरा हुआ कॉकरोच! मुंबई के मशहूर किड्स प्ले ज़ोन का VIDEO वायरल, हाइजीन पर उठे गंभीर सवाल
टूट रहा सब्र का बांध, 90 दिन बाद भी नहीं निकली Mumbai MHADA Lottery, आर्थिक तंगी से परेशान हुए मुंबईकर
ठाणे स्टेशन की कैंटीन में टमाटर खाता दिखा चूहा, VIDEO वायरल होने के बाद रेलवे ने की सख्त कार्रवाई
यह भी पढ़ें:-Maharashtra Weather: आज कहीं लू का प्रकोप तो कहीं बारिश की बौछारें; जानें अपने जिले का हाल
20 जून तक मौसम का पूर्वानुमान
| तारीख | संभावित मौसम |
|---|---|
| 15 जून | गरज-चमक, तेज आंधी और 1-2 स्पेल में बारिश |
| 16 जून | आंशिक बदली |
| 17 जून | तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश |
| 18 जून | तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश |
| 19 जून | आंशिक बदली |
| 20 जून | आंशिक बदली |
