Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कल नागपुर आएगी पहली अमृत भारत एक्सप्रेस, लोकेशन का मिला फायदा, अब हर रूट के लिए ट्रेनें उपलब्ध

Amrit Bharat Train: नागपुर शहर को अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण काफी फायदा पहुंचने वाला है। जिससे ट्रेन से सफर करने वाले सामान्य यात्रियों का बड़ी राहत मिलने वाली है। कल अमृत भारत ट्रेन नागपुर पहुंचेगी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Sep 25, 2025 | 10:09 AM

अमृत भारत एक्सप्रेस (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amrit Bharat Express will reach Nagpur: देश की रेल यातायात प्रणाली में नागपुर का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। भौगोलिक दृष्टि से उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम को जोड़ने वाले केंद्र बिंदु के रूप में नागपुर को पहले से ही ‘ट्रांसपोर्ट हब’ का दर्जा प्राप्त है। सड़क मार्ग से लेकर रेलवे नेटवर्क तक नागपुर की स्थिति इतनी मजबूत है कि यहां से पूरे देश के लिए कनेक्टिविटी सुगम हो जाती है। यही कारण है कि इस महीने घोषित दोनों नई अमृत भारत एक्सप्रेस को नागपुर में ठहराव दिया गया है।

कल आएगी पहली अमृत भारत

रेलवे बोर्ड द्वारा शुरू की जा रही इरोड-जोगबनी अमृत भारत स्पेशल वीकली एक्सप्रेस गुरुवार को जोगबनी से रवाना की जाएगी और नियमित रूप से चलने लगेगी। यह ट्रेन नागपुर होकर शुक्रवार की सुबह गुजरेगी और शनिवार को जोगबनी पहुंचेगी। वापसी में यह रविवार को जोगबनी से रवाना होकर सोमवार की सुबह नागपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के नियमित संचालन से मध्य भारत के यात्रियों को उत्तर बिहार तक तेज, आरामदायक और किफायती साधन उपलब्ध होगा।

दूसरी अमृत भारत भी नागपुर से

इसी तरह, 27 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू की जाने वाली दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस भी नागपुर होकर गुजरेगी। यह ट्रेन ओडिशा से गुजरात को जोड़ेगी और रास्ते में रायपुर, भिलाई, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर जैसे बड़े स्टेशनों पर ठहरेगी। इस गाड़ी से ओडिशा से गुजरात जाने वाले यात्रियों को सीधी और तेज रफ्तार सेवा मिलेगी। नागपुर के यात्रियों को भी इस मार्ग पर यात्रा के लिए नया विकल्प उपलब्ध होगा।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में चिंचभवन से खापरी तक बनेगी 8-लेन सड़क; 110 ढाबों और दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, बैठक में बड़ा फैसला

महाराष्ट्र में 700 प्रोफेसर की भर्ती! अनुदानित कॉलेजों में सालों की सूखे की मार खत्म, युवाओं के लिए बड़ा मौका

कचरा हो या हॉकर्स का मामला, सदन में घिरेगी नागपुर महानगरपालिका, संजय महाकालकर ने भरी हुंकार

शिवानी दाणी होंगी स्थायी समिति की नई ‘बॉस’? भाजपा में नामों पर मंथन तेज; 24 को विशेष सभा में तय होंगे 16 सदस्य

लोकेशन का फायदा

  • नागपुर की सबसे बड़ी ताकत इसकी भौगोलिक स्थिति है। यहां से उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम चारों दिशाओं में रेल संपर्क मौजूद है।
  • यही कारण है कि रेलवे प्रशासन किसी भी नई लंबी दूरी की ट्रेन का मार्ग तय करते समय नागपुर को प्राथमिकता देता है।
  • अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक और तेज गति वाली ट्रेनों को भी नागपुर में ठहराव मिलना इस तथ्य की पुष्टि करता है।
  • अमृत भारत एक्सप्रेस को रेलवे ने विशेष तौर पर आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया है।
  • यह ट्रेन आधुनिक होने के बावजूद किराये में सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों के समान होगी।
  • ऐसे में नागपुर से यात्रा करने वाले निम्न और मध्यमवर्गीय यात्रियों को उत्तर भारत और पश्चिम भारत जाने के लिए किफायती और आरामदायक विकल्प मिलेगा।

विदर्भ को मिलेगा बूस्ट

इससे नागपुर न केवल यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनेगा बल्कि माल परिवहन के लिहाज से भी इसकी अहमियत और बढ़ जाएगी। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि अमृत भारत एक्सप्रेस नागपुर सहित विदर्भ क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। पूरे विदर्भ में लाखों की तादाद में उत्तर भारतीय रहते हैं और अपनी जीविका चलाते हैं।

अमृत भारत ट्रेनों से उनकी यात्रा का समय कम होगा, आरामदायक यात्रा मिलेगी और किफायती दर पर आधुनिक ट्रेन का लाभ भी उठाया जा सकेगा। साथ ही यह ट्रेनें स्वच्छता, सुरक्षा और ऊर्जा दक्षता के लिहाज से भी खास होंगी। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि नागपुर का महत्व राष्ट्रीय परिवहन मानचित्र पर और अधिक मजबूत होगा।

हर रूट के लिए ट्रेनें

नागपुर की भौगालिक स्थिति इस शहर को विशेष बनाती है। यहां से देश के लगभग हर राज्य के लिए ट्रेनें उपलब्ध है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता (हावड़ा), चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद, सिकंदराबाद, तिरुवनंतपुरम, कन्याकुमारी, अमृतसर, कटरा यानी चारों महानगरों के अलावा देश का लगभग हर शहर ट्रेनों के माध्यम से नागपुर से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें – शालार्थ आईडी घोटाला: उपसंचालक पर पक्षपात का आरोप, हाई कोर्ट ने जांच पर तुरंत लगाई रोक

रेलवे ने लंबी दूरी की अमृत भारत एक्सप्रेस चलाकर सामान्य वर्ग के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। कुल 22 कोच की इस आधुनिक भारतीय ट्रेन में 12 स्लीपर और 8 जनरल कोच रहेंगे। वहीं जिस तरह से नागपुर का महत्व रेलवे नेटवर्क में बढ़ रहा है, आने वाले समय में और भी अमृत भारत एक्सप्रेस गाड़ियां यहां से होकर गुजरेंगी और ठहरेंगी। चाहे उत्तर भारत की ओर जाने वाली ट्रेन हो या दक्षिण भारत की ओर, नागपुर को मार्ग में शामिल करना तय माना जा रहा है।

First amrit bharat express will arrive nagpur tomorrow location benefit trains available

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2025 | 10:09 AM

Topics:  

  • Indian Railways
  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Vande Bharat Express

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.