Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में पिता ने 9 वर्षीय बेटी का किया लैंगिक शोषण, पुलिस रिमांड में आरोपी

एक कामांध पिता ने अपनी 9 वर्षीय बेटी का लैंगिक शोषण कर पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। यह कुकृत्य खापरखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाभूलखेड़ा में हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। बाभूलखेड़ा के जिला परिषद स्कूल में 28 अगस्त को 'अस्पताल आपके द्वार' योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही थी।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 10, 2024 | 12:21 AM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. एक कामांध पिता ने अपनी 9 वर्षीय बेटी का लैंगिक शोषण कर पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। यह कुकृत्य खापरखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाभूलखेड़ा में हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। बाभूलखेड़ा के जिला परिषद स्कूल में 28 अगस्त को ‘अस्पताल आपके द्वार’ योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही थी।

आशा वर्कर रमा चौधरी ने उस बच्ची की जांच की तो पेट में दर्द होने की बात कहकर रोने लगी। उसे विश्वास में लेकर पूछने पर उसने बताया कि उसके पिता उसके साथ मारपीट करते हैं। उसके प्राइवेट पार्ट्स को भी छेड़ते हैं। मामला गंभीर होने के कारण आशा वर्कर ने यह जानकारी बाल कल्याण समिति के सदस्यों को दी। समिति ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। रमा चौधरी की शिकायत पर खापरखेड़ा पुलिस ने शनिवार रात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर 13 सितंबर तक पुलिस रिमांड में लिया। पीड़ित बच्ची को वैद्यकीय जांच के बाद होम चाइल्ड सेंटर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: नागपुर में फार्म हाउस के कर्मचारी को बंधक बनाकर लूट, 8 गिरफ्तार

घटना को लेकर संदेह

पीड़िता तीसरी कक्षा में पढ़ती है। आशा वर्कर की शिकायत पर पुलिस ने पिता के खिलाफ लैंगिक शोषण का मामला दर्ज किया। जांच में ऐसा कुछ हुआ ही नहीं, पीड़िता ने ही पुलिस को बताया। पुलिस भी ऐसा ही कह रही है। घटना को लेकर संदेह जताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अमरावती में 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, मामला दर्ज

Father abused his 9 year old daughter in nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2024 | 11:55 PM

Topics:  

  • Nagpur Crime

सम्बंधित ख़बरें

1

संपत्ति के लिए चाचा बना हैवान! भतीजे पर दागी गोलियां, 5 जख्मी, जिंदगी और मौत की लड़ रहा जंग

2

नकली पुलिस, झूठे पत्रकार..नागपुर का हनी ट्रैप गैंग बेनकाब, डॉक्टर को जाल में फंसाकर मांगे थे 2 करोड़

3

एक्सीडेंट या मर्डर? Blue Bird Bar में झगड़े के बाद मिली युवक की लाश, बूटीबोरी में फैली सनसनी

4

सैंपल असली, सौदा नकली! नागपुर में 35 लाख की ठगी, 45 तोला बताकर थमाया नकली सोना, जानें पूरा मामला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.