Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अजित पवार हादसे पर राजनीति! तटकरे पर लगे आरोपों पर भड़के सीएम फडणवीस, बोले- मानवता न खोएं राजनेता

CM Devendra Fadnavis: अजित पवार के निधन पर राजनीति बंद करें। सीएम फडणवीस ने रामदास कदम के आरोपों को बताया निरर्थक। कहा- "दुख की घड़ी में राजनीतिक स्वार्थ साधना दुर्भाग्यपूर्ण"।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 07, 2026 | 09:30 AM

रामदास कदम और देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Politics News: नागपुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बाद से राज्य की राजनीति में शंका-कुशंकाएं व्यक्त करने के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

अजित पवार के निधन के चौथे ही दिन उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को डीसीएम पद की शपथ दिलाने को लेकर शिवसेना शिंदे गुट के नेता रामदास कदम ने राकां प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे पर आरोप लगाया कि दोनों राष्ट्रवादी पार्टी कहीं एक न हो जाएं, इस भय से उन्होंने जल्दबाजी कर सुनेत्रा पवार को डीसीएम बनाने का निर्णय लिया।

निम्न स्तर की राजनीति बंद करें – सीएम

इस तरह के आरोपों पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कड़ी आपत्ति जताई है और महायुति के नेताओं को निम्न स्तर की राजनीति नहीं करने को कहा है। नागपुर में विदर्भ एडवांटेज में शामिल होने के बाद पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि अजित पवार के हादसे को लेकर चल रहे विवाद और आरोप-प्रत्यारोप तुरंत बंद होने चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में ऐप-आधारित कैब-ऑटो ड्राइवरों की हड़ताल, ओला-उबर सेवाएं प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

रोशन गेट में सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ, नोटिस के बाद खुद हटे अतिक्रमण; काम शुरू

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने ‘सहयोग’ पोर्टल के खिलाफ हाईकोर्ट में दी चुनौती, अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया

अदालत में पेश नहीं होने पर पूर्व मंत्री खडसे पर सख्त कार्रवाई, विशेष कोर्ट ने NBW किया जारी

उन्होंने इस विषय पर हो रही राजनीति पर तीखी नाराजगी जताई। फडणवीस ने कहा कि अजित पवार राज्य के बड़े नेता रहे हैं। उनके हादसे के बाद संवेदना और शोक व्यक्त करने की बजाय कुछ लोग अपना राजनीतिक स्वार्थ साधने की कोशिश कर रहे हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। वर्तमान में जो विवाद चल रहा है, वह पूरी तरह निरर्थक है। गलत तरीके से आरोप लगाए जा रहे हैं। हर घटना को राजनीति के अवसर के रूप में देखना गलत है।

सभी से परिपक्वता अपेक्षित

रामदास कदम द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता सुनील तटकरे पर लगाए गए आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आरोप परिस्थितियों को और भड़काने वाले हैं। राज्य की राजनीति में परिपक्वता अपेक्षित है। निचले स्तर की राजनीति बंद होनी चाहिए। किसी भी दुखद घटना से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें – राज्यसभा में महाराष्ट्र BJP की ताकत दोगुनी? शरद पवार समेत 7 दिग्गजों का टर्म खत्म, महायुति ने की फील्डिंग सेट!

फडणवीस ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि अजित पवार के हादसे से संबंधित किसी तथ्य की जांच आवश्यक है, तो संबंधित एजेंसियां कानून के दायरे में रहकर जांच करें। लेकिन इसे लेकर सार्वजनिक मंचों पर आरोपों की श्रृंखला चलाना राज्य की राजनीतिक संस्कृति के अनुरूप नहीं है। आज समाज को संयम, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की आवश्यकता है।

…तो जाएगा गलत संदेश

राजनीति करते समय मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी नहीं खोनी चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को आत्ममंथन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी दुखद घटनाओं पर एकजुट होने के बजाय आरोप-प्रत्यारोप जारी रहे, तो जनता के बीच गलत संदेश जाएगा।

Fadnavis slams politics over ajit pawar death ramdas kadam sunetra pawar row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2026 | 09:30 AM

Topics:  

  • Ajit Pawar Plane Crash
  • Maharashtra
  • Nagpur News
  • Sunetra Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.