शरद पवार गुट के 8 सांसद मिले PM मोदी से, फडणवीस बोले- अलग नजरिए से देखने की जरूरत नहीं

Fadnavis PM Modi Meeting: शरद पवार गुट के 8 सांसदों की पीएम मोदी से मुलाकात पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश के होते हैं, इसलिए इसे अलग नजरिए से नहीं देखना चाहिए।
8 MPs from the Sharad Pawar faction met PM Modi
सीएम देवेंद्र फडणवीससोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Fadnavis Sharad Pawar MPs Meeting: प्रधानमंत्री किसी एक राजनीतिक दल के नहीं बल्कि पूरे देश के होते हैं, इसलिए उनसे कोई भी नेता मुलाकात करता है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मुख्यमंत्री होने के नाते विपक्ष के कई नेता भी मुझसे मिलते हैं और अपने निर्वाचन क्षेत्र या पार्टी से जुड़े कामों के बारे में बताते हैं, इसलिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) गुट के नेताओं की प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात को अलग नजरिए से देखने का कोई कारण नहीं है। यह बात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट के 8 सांसदों ने सोमवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इसके बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि संबंधित नेता यदि प्रधानमंत्री से मुलाकात कर रहे हैं तो यह अच्छी बात है। देश और महाराष्ट्र में तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इन रैलियों के माध्यम से देशभर में देशभक्ति की भावना और वातावरण निर्माण करना इसका उद्देश्य है।

8 MPs from the Sharad Pawar faction met PM Modi
महाराष्ट्र में उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण तेज करने के निर्देश, 66 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण जारी

CM फडणवीस का ऐलान: मुंबई, पुणे और संभाजीनगर में तिरंगा रैली

मुख्यमंत्री ने बताया कि वे आज मुंबई, कल पुणे और 14 अगस्त को संभाजीनगर में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल होंगे। गड़चिरोली में छात्राओं की मौत के मामले में प्राथमिक जानकारी प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्राओं की मौत सर्पदंश के कारण हुई है।

इस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी गई है। उन्होंने कहा कि नए नागपुर के लिए चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में किसी भी तथ्य को छिपाना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्पष्ट किया कि गूगल इमेजरी के साथ-साथ मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की भी जांच की जाएगी।

जिन लोगों के अधिकार या जमीन वास्तव में अधिग्रहण के दायरे में आती है, उन्हें प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। हालांकि यदि कोई अनावश्यक दावा करता है तो उसके संबंध

FCRA को लेकर निशाना

विदेशी अंशदान विनियमन सुधार विधेयक यानी एफसीआरए के आने से अमेरिका में बैठे कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह विधेयक किसी एक समुदाय के खिलाफ नहीं है।

किसी भी संस्था को विदेश से चंदा या दान प्राप्त करने के लिए एफसीआरए की अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाली संस्थाओं के लिए एफसीआरए विधेयक किसी तरह की परेशानी पैदा नहीं करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com