-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Mankapur Molestation Case Ngo Operator Arrest Riyaz Kazi
नागपुर में NGO की आड़ में गंदा खेल! धर्मांतरण और महिला कर्मचारियों से छेड़खानी के आरोप में संचालक गिरफ्तार
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Molestation Case: नागपुर के मानकापुर में एनजीओ संचालक को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महिला कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज, अन्य युवतियों ने भी आरोप लगाए।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur NGO Harassment Case: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर के मानकापुर इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां समाज सेवा की आड़ में महिलाओं का शोषण किया जा रहा था। मानकापुर पुलिस ने छेड़खानी के मामले में एक एनजीओ संचालक को गिरफ्तार किया है। वह अपनी ही संस्था में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहा था।
एक युवती ने उस पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं अन्य युवतियों ने उसपर अलग-अलग तरह के आरोप लगाएं हैं। पकड़ा गया आरोपी नागपुर के नशेमन सोसाइटी, अनंतनगर निवासी रियाज फाजिल काजी (48) बताया गया।
क्या है पूरा मामला ?
पुलिस ने 23 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। रियाज काजी झिंगाबाई टाकली में यूनिवर्सल मल्टिपर्पज सोसाइटी नाम से एनजीओ चलाता है। उसके कार्यालय में 5-6 युवतियां काम करती हैं। पीड़िता भी उसके कार्यालय में एचआर मैनेजर है। रियाज की उस पर बुरी नजर थी। पिछले दिनों पीड़िता का जन्म दिन था। रियाज ने उसे इच्छा के विरुद्ध अपने केबिन में बुलाया। बधाई देते हुए बिना इजाजत उसे गले लगा लिया और माथे पर घूमने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
ठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
मध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
पीड़िता इससे असहज हुई और केबिन से बाहर चली गई। इसके बाद भी रियाज उसे किसी बहाने से केबिन में बुलाता और हग करने का प्रयास करता था, लेकिन पीड़िता ने उसका विरोध किया।
तब से रियाज का पीड़ित्ता के प्रति स्वभाव बदल गया। वह पीड़िता के बारे में आपत्तिजनक बातें कर बदनाम करने लगा। रियाज ने अपने और पीड़िता के नाम को मिलाकर इंस्टाग्राम पर आईडी तैयार की। इस आईडी के जरिए वह पीड़िता और बाकी लड़कियों की गतिविधियों पर निगरानी करता था।
दुआ और रोजा करने के लिए भी बनाता था दबाव
पीडिता बदनामी और नौकरी के डर से उसकी हरकतों को नजरंदाज कर रही थी, लेकिन रियाज की हिम्मत बढ़ती जा रही थी। पीड़िता की छोटी बहन भी उसी के कार्यालय में काम करती है। रिवाज उस पर रोजा रखने और अपने हिसाब से दुआ करने के लिए दबाव डालता था, लेकिन वह नहीं मानी, साथ काम करने वाली अन्य लड़कियों ने भी पीड़िता को रियाज की शिकायत की। आखिर पीड़िता अपने 3 सहकर्मियों के साथ मानकापुर थाने पहुंची। इंस्पेक्टर हरीश कालसेकर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल महिला अधिकारी के जरिए जांच पड़ताल करवाई।
यह भी पढ़ें:- पेंच की ‘लंगड़ी’ बाघिन की कहानी, हिम्मत और जज्बे की मिसाल, 18 साल तक रही जंगल की रानी; अब बनी यादों का हिस्सा
कुछ समय पहले रियाज की आपतिजनक हरकती के कारण एक युवती ने नौकरी छोड दी थी। यह भी पुलिस से शिकायत करने वाली है। पुलिस ने रियाज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे 23 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए।
Nagpur mankapur molestation case ngo operator arrest riyaz kazi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Aug 09, 2026 | 09:19 PMकोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMजो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM












