नागपुर से पुणे तक फैले ई-सिगरेट रैकेट पर क्राइम ब्रांच का बड़ा वार, 16 लाख की सामग्री जब्त
Nagpur Crime Branch: नागपुर क्राइम ब्रांच ने ई-सिगरेट तस्करी मामले में कार्रवाई तेज करते हुए पुणे के सप्लायर के गोदाम पर छापा मारा। पुलिस ने 16 लाख रुपये का माल जब्त किया।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर क्राइम ब्रांच, ई-सिगरेट जब्ती,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur E-Cigarette Seizure: नागपुर क्राइम ब्रांच के नशीले पदार्थ विरोधी दस्ते ने अप्रैल महीने में पांचपावली थाना क्षेत्र में छापा मारकर 3.32 लाख रुपये की ई सिगरेट जब्त की थी। सीपी रवींद्र कुमार सिंगल ने ई-सिगरेट सप्लाई करने वालों की बारीकी से जांच के निर्देश दिए। डीसीपी राहुल माकणीकर के मार्गदर्शन में टीम ने पुणे में ई-सिगरेट सप्लायर के गोदाम पर छापा मारकर 16 लाख रुपये का माल जब्त किया।
आरोपी सप्लायर गंगा दर्शन सोसाइटी, येरवड़ा निवासी मोआज एजाज खान (32) बताया गया। विगत 23 अप्रैल को गोपनीय जानकारी के आधार पर टीम ने पांचपावली के बुद्धनगर इलाके में रहने वाले वैभव विकास कांबले के ठिकाने पर छापा मारा था। तलाशी में उसके घर से भारी मात्रा में ई-सिगरेट बरामद हुई।
पूछताछ में बताया सप्लायर का नाम
नागपुर पुलिस ने वैभव से माल के सप्लाई के बारे में पूछताछ की लेकिन वह सही जानकारी देने से बचता रहा। कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपने सप्लायर मोआज का नाम बताया, एनडीपीएस सेल और पांचपावली की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बोट क्लब परिसर में स्थित मोआज के न्यू इंडिया बेकरी पर छापा मारा।
सम्बंधित ख़बरें
कर्जमाफी पर सीएम फडणवीस का सम्मान, रवींद्र चव्हाण बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है सरकार
पटरी पर लौटी रफ्तार! दक्षिण-पूर्व घाट पर फिर दौड़ेगी डेक्कन क्वीन और इंटरसिटी एक्सप्रेस, देखें रेलवे का अपडेट
जलापूर्ति योजना पर सीएम फडणवीस सख्त, अधिकारियों को निर्देश- छत्रपति संभाजीनगर को समय पर दें शुद्ध पानी
सीएम देवेंद्र फडणवीस की किसानों को डबल सौगात, कर्जमाफी के बाद 48 हजार करोड़ के बिजली बिल भी माफ
यह भी पढ़ें:-झुलसते नागपुर पर मेहरबान मौसम, नौतपा के छठे दिन तापमान में 3 डिग्री गिरावट; शाम की बारिश ने बदली फिजा
तलाशी के दौरान उसकी दुकान पर 356 ई-सिगरेट, 22 नग ई-सिगरेट में उपयोग किया जाने वाला लिक्विड, चेतावनी रहित विदेशी सिगरेट के 569 पैकेट, नकद 6.66 लाख रुपये और 2 मोबाइल फोन सहित 16.56 लाख रुपये का माल बरामद किया गया। पुलिस ने सारा माल जब्त कर उपरोक्त मामले में मोआज को भी आरोपी बनाया है।
उसे पूछताछ के लिए हाजिर रहने का नोटिस जारी कर पुलिस टीम माल के साथ नागपुर लौट गई। इंस्पेक्टर गजानन गुल्हाने, एपीआई संदीय जाधव, मदन कांबले, गणेश कदम, पीएसआई अक्षय थोपटे, हेड कांस्टेबल पवन गजभिए, नितिन सालुके, झाडे और कांस्टेबल अनुराग बान्ते ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
