नागपुर DRI की कार्रवाई, ओडिशा-महाराष्ट्र ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 तस्कर गिरफ्तार; 2.61 करोड़ का गांजा जब्त
Nagpur Drug Smuggling: डीआरआई नागपुर ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 522.554 किलोग्राम गांजा जब्त किया। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
- Written By: अंकिता पटेल
डीआरआई नागपुर, गांजा तस्करी, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Ganja Seized Crime News: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की नागपुर इकाई ने शुक्रवार को अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लगभग 2.61 करोड़ रुपये कीमत का 522.554 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।
कड़ी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर एक ऑपरेशन में ओडिशा-मध्य भारत कॉरिडोर से महाराष्ट्र में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ट्रक में छिपाकर ले जाए जा रहे 522 किलो गांजे की बड़ी खेप जब्त
522 किलोग्राम वजन के मिले 247 पैकेट डीआरआई अधिकारियों ने नेशनल हाईवे-53 पर मौदा के पास मथनी टोल प्लाजा पर ओडिशा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर से नागपुर की ओर जा रहे टाटा मोटर्स के 16-टन वाले भारी भरकम ट्रक (एलपीटी 1618) को रोका, गाड़ी की तलाशी लेने पर 8 एचडीपीई बैग में गांजे के कुल 522 किलोग्राम वजन के 247 पैकेट मिले।
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षा मंत्री सोशल मीडिया पोस्ट छोड़ नैतिक जिम्मेदारी लें, प्रियंका चतुर्वेदी ने धर्मेंद्र प्रधान पर कसा तंज
6 साल का इंतजार खत्म! छत्रपति संभाजीनगर में 2,740 करोड़ की जल योजना शुरू, इन 4 इलाकों को पहले मिलेगी राहत
देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर मराठवाड़ा में हरित अभियान, 5 लाख पौधे लगाने का संकल्प, ऑरिक सिटी से हुई शुरुआत
कांग्रेस के रास्ता रोको के जवाब में भाजपा का प्रदर्शन, NEET विवाद पर छत्रपति संभाजीनगर में बढ़ा सियासी पारा
यह भी पढ़ें:-नागपुर परिषद चुनाव में पैसों की एंट्री? निर्विरोध जीत के बाद अब वोटों की जंग, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
हर पैकेट खाकी रंग के प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ था। ये पैकेट ड्राइवर की सीट के पीछे बने खाने और ट्रक के कार्यों एरिया के नीचे बने लॉक टूलबॉक्स व ड्राइवर के केबिन के ऊपर छिपाकर रखे गए थे। 2.61 करोड़ रुपये कीमत का गांजा और 8.5 लाख रुपये कीमत की गाड़ी को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया और 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
तस्करों पर कड़ी नजर
इस वर्ष की शुरुआत में 2 अलग-अलग लेकिन आपस में जुड़े ऑपरेशन्स में डीआरआई की इस यूनिट ने 6.25 करोड़ रुपये कीमत का 1,250 किलोग्राम से ज्यादा गांजा जब्त किया था और मास्टरमाइंड समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। ये लगातार ऑपरेशन राज्य की सीमाओं के पार चल रहे संगठित नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के ख़िलाफ डीआरआई की मजबूत कार्रवाई को दिखाते हैं। टीम तस्करों पर कड़ी नजर रखे हुए है।
