- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Dozens Of People Cheated In The Name Of Installing Solar Panels
Nagpur News: सोलर पैनल लगाने के नाम पर दर्जनों लोगों से ठगी, 2 पर मामला दर्ज
- Written By: नवभारत डेस्क

फ़ाइल फोटो
नागपुर. घर पर सोलर पैनल लगाने के बहाने दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी करने वाले बंटी-बबली के खिलाफ जरीपटका पुलिस ने मामला दर्ज किया है. फिलहाल 14 पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है लेकिन कई पीड़ितों को आरोपियों ने पैसा लौटाने का आश्वासन देकर शिकायत करने से रोक दिया है. आरोपियों में गिट्टीखदान निवासी हर्षल शिवराज वाघमारे और श्वेता का समावेश है. राऊत लेआउट, नारा निवासी संजय मधुकर डांगरे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. हर्षल और श्वेता पवित्रा सोलर इंजीनियरिंग कंपनी चलाते हैं.
संजय जरीपटका परिसर में डॉग ट्रेनिंग सेंटर चलाते हैं. अक्टूबर 2022 में हर्षल अपने श्वान को ट्रेनिंग दिलाने के लिए उनके पास आया. इसी दौरान हर्षल ने उन्हें अपने व्यापार के बारे में बताया और सब्सिडी के साथ कम दाम में सोलर पैनल लगाने का झांसा दिया. हर्षल के कहने पर संजय ने श्वेता के खाते में 43,700 रुपये जमा कर दिए. संजय के रिश्तेदार और परिचित लोगों को भी अपने घर में सोलर पैनल लगाने थे. हर्षल ने कुल 14 लोगों से 14.34 लाख रुपये लिए लेकिन कहीं भी सोलर पैनल नहीं लगाया.
पैसे वापस मांगने पर हर्षल और श्वेता टालमटोल करने लगे. जांच-पड़ताल करने पर संजय को पता चला कि हर्षल और श्वेता इसी तरह दर्जनों लोगों को चूना लगा चुके हैं. पैसे वापस मांगने पर आपराधिक तत्वों से सबक सिखाने की धमकी देते हैं. हर्षल ने एक केस में जमानत लेने के लिए भी अपने परिचित व्यक्ति को 2 लाख रुपये का चूना लगाया है. प्रकरण थाने जाने के बाद से वह फरार है.
सम्बंधित ख़बरें
शिवनेरी और शिवशाही के बाद ST में शामिल होंगी ‘राजमाता जिजाऊ’ बसें; मार्च से यात्रियों को मिलेगा तोहफा!
फडणवीस-गडकरी का शहर बना अंधेर नगरी! गोरेवाड़ा रिंग रोड पर नहीं हुई कार्रवाई; NDS दस्ता बना ‘ईद का चांद’
कोराडी पावर प्लांट: हाइड्रोलिक पंपों की खरीद का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार
क्या 15 साल पुराने शिक्षक पास कर पाएंगे TET? SC के आदेश ने बदले समीकरण, 15% अंकों की छूट की उठी मांग
Dozens of people cheated in the name of installing solar panels
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिमगोत्सव के लिए कोंकण जाने वालों को राहत, ठाणे से 75 अतिरिक्त एसटी बसें चलेंगी
Feb 17, 2026 | 10:20 AMकानून के किले में दहशत: नासिक रोड में छात्रा से छेड़छाड़, सुरक्षा पर सवाल; शहर में आक्रोश
Feb 17, 2026 | 10:19 AMGold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, हाई से ₹1.80 लाख सस्ता हुआ सिल्वर, गोल्ड भी फिसला
Feb 17, 2026 | 10:19 AMअमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में अब सड़क पर उतरने जा रही कांग्रेस, पंजाब में राहुल गांधी की रैली से होगा आगाज
Feb 17, 2026 | 10:16 AMठाणे में गर्मी से पहले 555 कुओं के पुनर्जीवन का अभियान, 1 करोड़ रुपये का प्रावधान
Feb 17, 2026 | 10:13 AMअबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ‘अवैध हिरासत’ याचिका पर सुनवाई से इनकार
Feb 17, 2026 | 10:06 AMजलगांव में मधुमक्खी पालन पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों की आय बढ़ाने का प्राकृतिक साधन
Feb 17, 2026 | 10:05 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














