-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Domestic Violence In America Complaint In Local Court Sc Banned Proceedings
अमेरिका में घरेलू हिंसा, स्थानीय कोर्ट में शिकायत, कार्यवाही पर SC ने लगाई रोक, पति को मिली राहत
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र की एक स्थानीय अदालत में लंबित घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत दर्ज कार्यवाही पर खुद संज्ञान लेते हुए रोक लगा दी है।

हाई कोर्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur News: सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र की एक स्थानीय अदालत में लंबित घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत दर्ज कार्यवाही पर रोक लगा दी है। यह शिकायत पवित्रा ने अपने पति कार्तिक के खिलाफ दर्ज कराई थी। मामला न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और एसवीएन भट्टी की खंडपीठ के समक्ष आया था। पति कार्तिक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा ए. अहमदी के साथ अधिवक्ता सुरभि (गोडबोले) नायडू ने दलीलें पेश कीं।
अभियोजन पक्ष के अनुसार कार्तिक और पवित्रा का विवाह 2018 में कोयम्बटूर में हुआ था। विवाह के बाद दोनों अमेरिका चले गए थे क्योंकि वे 2010 से वहां कार्यरत और निवासी थे। पवित्रा एप्पल कंपनी में और कार्तिक फेसबुक में कार्यरत हैं। उनका बेटा भी अमेरिका में ही पैदा हुआ है और वहीं स्कूल जा रहा है।
कैलिफोर्निया की सुपीरियर कोर्ट में भी की थी शिकायत
विवाद के चलते पवित्रा ने पहले कैलिफोर्निया की सुपीरियर कोर्ट में अमेरिकी घरेलू हिंसा कानून के तहत शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन बाद में उन्होंने उसे वापस ले लिया था। इसके बाद पवित्रा ने महाराष्ट्र में अपने पिता के पते का हवाला देते हुए JMFC कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत कार्यवाही शुरू की।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
एयर इंडिया AI171 हादसे की जांच अंतिम चरण में, AAIB ने बताया कब आएगी फाइनल रिपोर्ट; सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
48 नर्सों के पक्के होने का फैसला अटका: मनपा बैठक टलने से HC के आदेश वाले अहम प्रस्ताव पर नहीं हो सकी चर्चा
इसी तरह कार्तिक ने महाराष्ट्र की अदालत के अधिकार क्षेत्र को चुनौती देते हुए घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 27 के तहत एक आवेदन दायर किया था लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। उच्च न्यायालय ने भी कार्तिक की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद उसने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
कनाडा की पीआर होल्डर
सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि पवित्रा अमेरिका के सैन जोस में रहती हैं और उन्होंने वहीं घर खरीदा है जहां उनकी मासिक आय 35,00,000 रुपये है। यहां तक कि वह कनाडा की पीआर होल्डर हैं और उनका ग्रीन कार्ड भी प्रक्रिया में है जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनका भारत लौटने का कोई इरादा नहीं है।
यह भी पढ़ें – बंद होगा समृद्धि महामार्ग? हाई कोर्ट ने दिए संकेत, कहा- कौन करेगा सुविधाओं का रखरखाव
भारत में कोई ‘कॉज ऑफ एक्शन’ (मामले का कारण) उत्पन्न नहीं हुआ है और शिकायत में ऐसी कोई आरोपजनक बात नहीं है जो पति और ससुराल वालों को भारत में किसी कथित कृत्य के लिए दोषी ठहराया जा सके। पवित्रा द्वारा दायर की गई कार्यवाही कानून का दुरुपयोग है और अमेरिका में घरेलू हिंसा याचिका दायर करने के बावजूद उन्होंने कार्यवाही को वापस ले लिया और पति और ससुराल वालों को परेशान करने के गलत इरादे से महाराष्ट्र में याचिका दायर की।
Domestic violence in america complaint in local court sc banned proceedings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMभोपाल में किसान आंदोलन पर बड़ा अपडेट, मंत्रालय में सरकार और किसानों की बैठक शुरू; जल्द निकलेगा समाधान!
Jul 29, 2026 | 06:57 PMBS-3 कार और बाइक वालों के लिए जरूरी खबर, E20 पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें सरकार की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 06:56 PMभोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PMपूर्व सैनिकों के लिए सौगात, सातारा और पंढरपुर में बनेंगे अत्याधुनिक परिसर, समीक्षा बैठक में बोले शंभूराज देसाई
Jul 29, 2026 | 06:46 PM‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
Jul 29, 2026 | 06:46 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














