हफ्ता वसूली के लिए होटल व्यवसायी पर जानलेवा हमले का मामला, उच्च न्यायालय में याचिका दायर

Dombivli Extortion Case: डोंबिवली के गोलवली इलाके में हफ्ता वसूली के विवाद में होटल व्यवसायी पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं।
dombivli hotelier assault extortion case high court petition
मानपाड़ा पुलिस स्टेशन (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • डोंबिवली के गोलवली इलाके में हफ्ता वसूली के विवाद में होटल व्यवसायी पर जानलेवा हमले का आरोप है।

  • शिकायत के अनुसार, हमले में व्यवसायी की बाईं ओर की दो पसलियां टूट गई थीं।

  • मामले में मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ मानपाड़ा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

  • शिकायतकर्ता का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Manpada Police Station: डोंबिवली के स्थानीय गोलवली इलाके में हफ्ता वसूली के विवाद में एक होटल व्यवसायी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से मानपाड़ा पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। हमले में व्यवसायी की बाईं तरफ की दो पसलियां टूट गई थीं। इसके बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इससे पीड़ित पक्ष में डर का माहौल है।

वहीं, चर्चा है कि पुलिस ने आरोपियों को राहत दे दी है। जबकि इसी मामले में फिर्यादी ने मुंबई उच्च न्यायालय में मानपाडा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीपान शिंदे के खिलाफ याचिका दाखिल की है और शुक्रवार को फिर्यादी के वकील मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के बाहर पत्रकार परिषद लेने वाले हैं।

dombivli hotelier assault extortion case high court petition
नागपुर में रिटायर्ड शिक्षक से 48.28 लाख की साइबर ठगी, खुद को ATS और ED अधिकारी बताकर डराया

टूट गई पसलियां

इस मामले में मानपाड़ा पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत के मुताबिक, होटल व्यवसायी को रास्ते में रोककर उनके साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने उनकी कमर पर कट्टा अड़ाकर धमकाया और चाकू के पिछले हिस्से तथा फाइटर पंच से छाती पर वार किए थे। हमले में उनकी दो पसलियां टूट गई थीं।

आरोपी गिरफ्तार नहीं, पीड़ित पक्ष में भय

मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार की चिंता बढ़ गई है। जानलेवा हमले का आरोप झेल रहे लोग अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। ऐसे में पीड़ित पक्ष की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

dombivli hotelier assault extortion case high court petition
Maharashtra Weather: 27 नवंबर को सभी जिलों में मौसम शुष्क, मुंबई में गर्मी और नागपुर में प्रदूषण की चिंता

ठोस कार्रवाई की प्रतीक्षा

बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की गई है। अब सबकी नजर होने वाले खुलासे और पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

हफ्ता वसूली के विवाद में जानलेवा हमले के आरोपों के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से मानपाड़ा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित पक्ष को न्याय और सुरक्षा मिलने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की प्रतीक्षा है।