250 करोड़ के ड्रग सिंडिकेट मामले में मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी साहिल शेख दुबई में गिरफ्तार

Mumbai Drug Case: मुंबई पुलिस की घाटकोपर ANC की कार्रवाई में 250 करोड़ के ड्रग सिंडिकेट के मुख्य आरोपी साहिल शेख को दुबई में गिरफ्तार किया गया है। अब उसके भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Sahil Shaikh, an accused in a ₹250 crore drug case, arrested in Dubai
साहिल शेख, दाऊद इब्राहिम सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 250 करोड़ के ड्रग केस का आरोपी साहिल शेख दुबई में गिरफ्तार।

  • ड्रग माफिया सलीम डोला का करीबी सहयोगी होने का आरोप।

  • ओरी और सिद्धांत कपूर से भी पुलिस ने की पूछताछ।

Dawood Ibrahim Drug Syndicate: मुंबई में 250 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामले की जांच कर रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घाटकोपर एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की जांच के बाद मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल साहिल शेख को दुबई में गिरफ्तार किया गया है।

उस पर विदेश में रहकर अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के संचालन और मादक पदार्थों की सप्लाई चेन को नियंत्रित करने का आरोप है। पुलिस अब उसे भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।

सलीम डोला का करीबी बताया जा रहा साहिल

जांच एजेंसियों के अनुसार, साहिल शेख को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले ड्रग माफिया सलीम डोला का सहयोगी बताया जाता है। आरोप है कि वह दुबई में बैठकर सिंडिकेट के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और ड्रग्स की आपूर्ति से जुड़े काम संभाल रहा था। पुलिस अब उसके संपर्कों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Sahil Shaikh, an accused in a ₹250 crore drug case, arrested in Dubai
मुंबई बेस्ट की 5,000 नई बसें खरीदने की तैयारी, 10 हजार बसों की पार्किंग और कर्मचारियों के आवास पर जोर

छोटे भाई की गिरफ्तारी से मिला सुराग

पुलिस को साहिल शेख तक पहुंचने का महत्वपूर्ण सुराग उसके छोटे भाई मोहम्मद सलीम सोहेल शेख उर्फ 'लविश' की गिरफ्तारी के बाद मिला। लविश को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उससे पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों को दुबई में मौजूद साहिल के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

Sahil Shaikh, an accused in a ₹250 crore drug case, arrested in Dubai
BMC की फिक्स्ड डिपॉजिट में 11,817 करोड़ रुपये की गिरावट, कांग्रेस नेता अशरफ आजमी ने की श्वेतपत्र की मांग

ओरी और सिद्धांत कपूर से भी पूछताछ

इस ड्रग्स मामले की जांच अब मुंबई की ग्लैमर इंडस्ट्री और हाई-प्रोफाइल लोगों तक भी पहुंच गई है। एएनसी की टीम ने सिंडिकेट के वितरण नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की पड़ताल के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी और अभिनेता सिद्धांत कपूर से पूछताछ की है। हालांकि, पूछताछ का मतलब किसी व्यक्ति की अपराध में संलिप्तता साबित होना नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच तेज

साहिल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का ध्यान अब ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन, आर्थिक लेनदेन और सिंडिकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान पर है। भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उससे पूछताछ में नेटवर्क के संचालन और अन्य आरोपियों के संबंध में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।