

शरद पवार सूखा प्रभावित सोलापुर और आसपास के क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
सोलापुर जिले के 139 गांवों में 135 टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है।
माढा तहसील में 110 टैंकरों के जरिए जलापूर्ति की जा रही है।
पवार ने किसानों के लिए पेयजल और पशुओं के चारे की जरूरत को प्राथमिकता बताया।
Ujani AI Data Center Water Issue: पुणे में राकांपा (शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर केंद्र सरकार से तत्काल निर्णय लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्र ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है, इसलिए दिल्ली में विपक्षी दल एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं।
हालांकि पवार ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका ध्यान राज्य में सूखे की स्थिति और किसानों की पानी-चारे की जरूरतों पर है। उन्होंने उजनी में प्रस्तावित एआई डेटा सेंटर को लेकर भी कहा कि एआई परियोजना आ ने का मतलब यह नहीं है कि पानी खत्म हो जाएगा लेकिन जल संसाधनों का सावधानी से इस्तेमाल जरूरी है।
उन्होंने बताया कि वे माढा तहसील के दुधाली क्षेत्र में जाकर सूखे की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेंगे। उनके साथ स्थानीय विधायक भी रहेंगे। शरद पवार ने कहा कि इस समय किसानों को पानी और पशुओं के लिए चारे की बेहद जरूरत है।
सोलापुर जिले के 139 गांवों में 135 टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। अकेले माढा तहसील में 110 टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाया जा रहा है। ये आंकड़े सूखे की गंभीरता बताने के लिए पर्याप्त हैं।
पवार ने कहा कि वे प्रभावित लोगों से सीधे मिलकर उनकी जरूरतें समझेंगे और उन्हें आवश्यक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे। इस संबंध में उनकी दिल्ली में और मुख्यमंत्री के साथ बैठक भी हुई है।
महाराष्ट्र राज्य में सूखे की स्थिति गंभीर होती जा रही है। जानवरों के चारे के साथ-साथ पेयजल की भी समस्या बढ़ती जा रही है। इस पृष्ठभूमि में राकांपा मुखिया व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार सोमवार को सूखे का निरीक्षण करने के दौरे पर निकलेंगे।
इस दौरान वे सोलापुर जिले की माढ़ा तहसील के तुलशी गांव का दौरा करेंगे और सूखे की स्थिति का निरीक्षण करेंगे। पवार ने कहा कि केंद्र सरकार से केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संबंध में फैसला लेने की उम्मीद थी लेकिन सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया, इसलिए विपक्षी पार्टियों के नेता एक साथ आकर विरोध कर रहे है।
पवार ने कहा कि उनका पूरा ध्यान फिलहाल सूखे से प्रभावित नागरिकों की समस्याओं पर है। सूखे के संकट में फंसे किसानों और ग्रामीण जनता को राहत देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि मैं सोलापुर के भूम-परांडा और धाराशिव का दौरा करूंगा।