Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरीश राऊत को बर्खास्त करो, बर्डी में हॉकर्स-मनपा कर्मियों में तनातनी, 19 विक्रेताओं को किया गिरफ्तार

Buldi Tension Between Hawkers-Municipal Employees: रविवार को अवकाश के दिन भी मनपा का अतिक्रमण उन्मूलन दस्ता सीताबर्डी में सक्रिय रहा। मुख्य मार्ग पर पथविक्रेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Sep 22, 2025 | 07:38 AM

बर्डी अतिक्रमण (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur News: सीताबर्डी में रोक के बावजूद रविवार को विक्रेताओं ने फिर से दुकानें सजाईं। इस पर महानगरपालिका और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर 15 विक्रेताओं को उनके सामान सहित हिरासत में ले लिया। इसके चलते इलाके में लगातार दूसरे दिन तनावपूर्ण माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, नागपुर महानगरपालिका ने पहले ही सीताबर्डी मुख्य मार्ग पर दुकानें लगाने पर रोक लगाई थी।

इसके बावजूद शनिवार को विक्रेताओं ने वहां दुकानें लगाईं जिस पर कार्रवाई की गई थी। शनिवार को भी इलाके में तनाव की स्थिति रही। इसके बाद रविवार को वे दोबारा उसी स्थान पर लौट आए। पुलिस और मनपा की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें हटाने का प्रयास किया। भारी तनाव के बीच विरोध करने वाले विक्रेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। विक्रेता संगठनों ने इस कार्रवाई को गैर कानूनी बताते हुए कड़ा विरोध जताया है।

न्यायालय के आदेश का उल्लंघन

टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) के सदस्य अब्दुल रज्जाक कुरैशी ने आरोप लगाया कि यह कदम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन है और लाइसेंसधारक विक्रेताओं को उनके व्यवसाय से वंचित करने की साजिश है। उनका कहना है कि दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार निकट हैं, ऐसे समय पर कार्रवाई करना विक्रेताओं को उपवास की ओर धकेलने जैसा है।

सम्बंधित ख़बरें

कलमना सब्जी बाजार बंद, नागपुर में तीन गुना तक बढ़े सब्जियों के दाम, विवाद से बिगड़े हालात!

नागपुर में सत्ता की जंग! कल चुना जाएगा नया मेयर, नीता ठाकरे और स्नेहल ठाकरे के बीच मुकाबला, जानें पूरा शेड्यूल

नागपुर मनपा के इतिहास में पहली बार, मेयर को मिलेगा ‘राजसी’ सरकारी बंगला, ढाई दशक का इंतजार खत्म

Byramji Town: नागपुर को मिलेगी नई पहचान! बैरामजी टाउन को मिली 2.99 करोड़ की सौगात, जानें क्या होगा खास

प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में पारित किया प्रस्ताव

कुरैशी ने यह भी स्पष्ट किया कि टीवीसी का प्रस्ताव बिना विक्रेताओं के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पारित किया गया था, इसलिए उसकी कोई वैधता नहीं है। वहीं प्रशासन का कहना है कि सीताबर्डी मुख्य मार्ग पर किसी भी हाल में विक्रेताओं को बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें महाराजबाग क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा। विक्रेता संगठनों ने चेतावनी दी है कि इस कार्रवाई का विरोध आगे भी जारी रहेगा। ऐसे में आने वाले दिनों में विक्रेताओं और प्रशासन के बीच संघर्ष और अधिक बढ़ने की आशंका है।

हरीश राऊत को बर्खास्त करो

बर्डी क्षेत्र में कुल 78 लाइसेंसधारी हॉकर्स हैं। उनके खिलाफ बिक्री पर रोक लगाने का कोई कोर्ट आदेश नहीं है लेकिन बिना लाइसेंस वाले विक्रेताओं का मैं समर्थन नहीं करता। बावजूद इसके लाइसेंसधारी हॉकर्स पर पुलिस बल का उपयोग किया जा रहा है। उनका सामान जब्त किया जाता है और महीनों तक वापस नहीं दिया जाता।

यह भी पढ़ें – नवरात्रि से दीपावली तक बाजार में खरीदारी का बूम, GST की छूट और त्योहार की शुरुआत से टूटेंगे रिकॉर्ड

अतिक्रमण विभाग के सहायक आयुक्त हरीश राऊत पर आरोप है कि जब्त किए गए सामान को वापस देने के लिए वे रिश्वत मांगते हैं। मेरे पास इस संबंध में कई लोगों की शिकायतें आई हैं। इतना ही नहीं, सीताबर्डी पुलिस थाने में भी उनके खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई गई है, इसलिए मैं सरकार से उनकी सेवा से बर्खास्तगी की मांग करूंगा।

– विकास ठाकरे, विधायक, पश्चिम नागपुर।

Dismiss harish raut tension between hawkers municipal workers buldi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 22, 2025 | 07:38 AM

Topics:  

  • Nagpur
  • Nagpur Police
  • sitabuldi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.