

धनतेरस को लेकर नागपुर जिले के बाजारों में रौनक बढ़ी।
सराफा कारोबारियों को 125 से 150 करोड़ रुपये की बिक्री की उम्मीद।
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में 100 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान।
बर्तन, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की मांग बढ़ी।
Nagpur Automobile Sales Dhanteras: नागपुर जिले में धनतेरस को लेकर बाजार सज गया है। व्यापारी और ग्राहकों में खासा उत्साह है। इस बार लोग महंगाई के बाद भी धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा करने को तैयार हैं।
सराफा, वाहन व इलेक्ट्रॉनिक्स आदि उत्पादों के शोरूम व शॉप्स आकर्षण ढंग से सजाए गए हैं। धनतेरस का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। धनतेरस पर लोग दिल खोलकर खरीदारी करते हैं। इसे देखते हुए बाइक व कार की खरीद हो या इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की, हर उत्पाद पर ऑफर दिए जा रहे हैं।
वहीं बर्तनों की खरीद पर भी कई व्यापारियों की ओर से आकर्षक छूट का ऑफर दिया जा रहा है। चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व वाहनों की खरीद पर चांदी व सोने का सिक्का देने की योजना चलाई जा रही है। धनतेरस पर जिले में करोड़ों बिक्री होने की उम्मीद है।
सराफा व्यापारियों के अनुसार एक-दो दिन से विक्री में तेजी आई है। व्यापारियों ने छोटे व बड़े ग्राहकों का ध्यान रखते हुए धनतेरस के लिए ज्वेलरी का खास कलेक्शन लाया है।
चांदी के सिक्कों की भी अच्छी डिमांड होती है। चांदी के गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां 5,000 से 25,000 रुपये से ऊपर उपलब्ध है। इस बार पूरे जिले में करीब 125 से 150 करोड़ की बिक्री हो सकती है।
टीवी, फ्रिज, एसी, साउंड सिस्टम, वॉशिंग मशीन पर विशेष छूट दी जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों के अनुसार फाइनेंस कंपनियां ग्राहकों को आकर्षक ईएमआई सहित विशेष ऑफर्स की सौगात दे रही है।
व्यापारियों को उम्मीद कि इन ऑफरों का लोग खूब फायदा उठाएंगे, इस बार इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री का आंकड़ा लगभग 100 करोड़ के ऊपर जा सकता है।
बर्तनों में फैसी ग्लास, कटोरी, कलश, डिब्बा बंद कंटेनर, पूजा थाल, आरती, घंटी व मग इत्यादि उपलब्ध है। इनकी डिमांड अभी से होने लगी है। खाना परोसने के लिए स्टील चम्मच लोगों को खूब पसंद आ रहे है।
बर्तन बाजार के अध्यक्ष महावीर लटुरिया बताते हैं कि ज्यादातर ग्राहक धनतेरस में डिजाइनर बर्तनों की मांग करते हैं। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। आकर्षित कर रहीं नये फ्लेवर्स की मिठाइयां दिवाली को लेकर मिष्ठान आकर्षित कर रहीं नये फ्लेवर्स की भंडार में मिठाइयों के नये-नये फ्लेवर्स लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
नागपुर जिले में धनतेरस पर वाहनों की जमकर खरीद होती है, पहले से लोगों ने एडवांस बुकिंग करा रखी है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। वाहन डीलर्स के अनुसार अब तक हजारों वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। इस एक दिन में करोड़ों के वाहन मार्केट से उठते हैं।