नागपुर में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली जा रही है। पदयात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब सभी की नजरें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर हैं। दोनों वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में शाम 4 बजे यशवंत स्टेडियम से मार्च शुरू होगा। पदयात्रा में बड़ी संख्या में BJP पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है।
इस आयोजन को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज है। BJP जहां इस अभियान के जरिए लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपना पक्ष रख रही है, वहीं विपक्ष ने अभियान की मंशा पर सवाल उठाए हैं। यहां पढ़ें नागपुर की इस पदयात्रा से जुड़ी पल-पल की ताजा अपडेट...