डिलिमिटेशन से बढ़ेगा राजनीतिक प्रतिनिधित्व, नागपुर जिले सहित विदर्भ में डेढ़ गुना हो जाएंगी लोस-विस की सीटें

Delimitation Bill: केंद्र सरकार के प्रस्तावित डिलिमिटेशन बिल के पारित होने पर नागपुर जिले और विदर्भ में विधानसभा तथा लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है।
delimitation bill vidarbha nagpur assembly lok sabha seats increase
डिलिमिटेशन बिल(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • प्रस्तावित डिलिमिटेशन बिल के तहत निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना जताई गई है।

  • नागपुर जिले में विधानसभा सीटें 12 से बढ़कर 18 हो सकती हैं।

  • नागपुर और रामटेक की दो लोकसभा सीटों के स्थान पर तीन सीटें गठित होने का अनुमान है।

  • विदर्भ में विधानसभा सीटें 62 से बढ़कर 93 और लोकसभा सीटें 10 से बढ़कर 15 हो सकती हैं।

Nagpur Assembly Seats: नागपुर विशेष सत्र में 30 नवंबर को केन्द्र सरकार डिलिमिटेशन बिल लाने वाली है। समझा जा रहा है कि बिल को पारित करवाने का आंकड़ा भी जुटा लिया गया है। अगर यह बिल पास होता है तो नागपुर जिले सहित विदर्भ में विधानसभा व लोकसभा की सीटें डेढ़ गुना बढ़ेंगी क्योंकि जो भी पार्टियां इस विधेयक को समर्थन दे रही हैं उनकी 50 फीसदी निर्वाचन क्षेत्र बढ़ाने की शर्त है। इस विधेयक के पारित होने के बाद पूरे देश में लोस व राज्यों में विस क्षेत्रों का नये सिरे से परिसीमन किया जाएगा।

यह परिसीमन 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के आधार पर ही किया जाएगा। ऐसा हुआ तो नागपुर जिले में 12 विधानसभा क्षेत्र बढ़कर 18 हो जाएंगे और नागपुर व रामटेक इन 2 लोकसभा सीटों को 3 सीटों में गठित किया जाएगा। सीटों के पुनर्गठन में कौन सा क्षेत्र किसी निर्वाचन क्षेत्र में जुड़ेगा और कौन सा कटेगा, यह तो परिसीमन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। विदर्भ की बात करें तो फिलहाल 62 विस सीटें और 10 लोस की सीटें हैं। ये बढ़कर क्रमशः 93 और 15 हो जाएंगी।

2009 में कम हुआ था चुनाव क्षेत्र

बता दें कि विदर्भ में वर्ष 2009 में लोकसभा की एक सेंट और विधानसभा की 4 सीटें कम हुई थीं। विदर्भ में पहले 11 लोकसभा क्षेत्र थे, जो नए परिसीमन के आत महकर 10 रह गए, यवतमाल और वाशिम के क्षेत्रों को मिलाकर गया यवतमाल-वाशिम लोकसभा क्षेत्र बनाया गया। परिसीमन में कई पुराने विधानसभा क्षेत्र शामिल हुए, कुछ के नाम बदते और बई की सीमाएं पुनर्गठित हुई थीं। अब पता जा रहा है कि विदर्भ के नुकसान की भरपाई होगी, दिलिमिटेशन से क्षेत्र का राजनीतिक प्रतिनिधित्व चढ़ेगा, एक विधानसभा क्षेत्र में सांख्या 2 से 4 और लोकसभा सीटों में 20 से 25 ला हो सकती है और राज्यों व क्षेत्रों के अनुसार या आकड़ा अलग हो सकता है।

delimitation bill vidarbha nagpur assembly lok sabha seats increase
धुले: वकील के घर से 50 फीट दूर झाड़ियों में मिला पत्नी का जला हुआ शव, आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

2011 की जनगणना का आधार

चूंकि 2021 में जनगणना ही नहीं हुई, इसलिए डिलिमिटेशन 2011 की जनसंख्या के आधार पर किया जाने वाला है। नागपुर जिले की जनसंख्या उस हिसाब से 46.53 लाख है। आज की स्थिति यानी वर्ष 2026 की एसआईआर प्रक्रिया में 31 अगस्त की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल वोटर्स 46.38 लाख से अधिक हैं। 2 हालांकि इसमें 14 लाख से अधिक वोटर्स के नाम कटने की वजह से वोटर्स लिस्ट में 31-32 लाख वोटर्स हैं। जो नाम छूटे हैं उन्हें वापस जोड़ने के लिए 30 नवंबर तक विशेष अभियान भी चलाया गया है। जिला चुनाव विभाग के अधिकारी की मानें तो 6 से 8 लाख नाम और जुड़ने की संभावना है।

delimitation bill vidarbha nagpur assembly lok sabha seats increase
ठाणे के एसटी बस स्टेशनों की गंदगी देख भड़के प्रताप सरनाईक, अधिकारियों को लगाई फटकार; तत्काल सुधार के निर्देश

आबादी 52.70 लाख के करीब पहुंचने का दावा कि

हालांकि वर्ष 2026 की जिले की अनुमानित आबादी 52.70 लाख के करीब पहुंचने का दावा किया जा रहा है। यानी 2011 के बाद 15 वर्षों में करीब सवा 6 लाख आबादी बढ़ी है। वर्तमान में जिले के 12 विधानसभा क्षेत्रों में प्रति विधानसभा 3.87 लाख औसत मतदाता हैं। वहीं 2 लोस सीटों पर यह संख्या औसत 23.19 लाख मतदाता की है। अगर 2026 की अनुमानित 52.70 लाख की आबादी मानें तो प्रति विस सीट औसत मतदाता 4.39 लाख और प्रत्ति लोस सीट 26.35 लाख मतदाता हो गए हैं।

delimitation bill vidarbha nagpur assembly lok sabha seats increase
नागपुर में अवैध होर्डिंग्स-बैनर पर चलेगा बुलडोजर, मनपा और पुलिस का संयुक्त अभियान

मतदाताओं की संख्या होगी कम, बदलेंगी सीमाएं

2011 की जनगणना के अनुसार आबादी 46.54 लाख मानें तो जब विधानसभा क्षेत्र बढ़कर 18 होंगे तो प्रति सीट मतदाताओं की संख्या घटकर औसत 2.59 लाख होगी, लोकसभा सीटें 3 होने पर प्रति सीट औसत मतदाता 15.51 लाख हो जाएंगे। विभाग के अधिकारी ने बताया कि सीटों के नये परिसीमन में विस व लोस सीटों की सीमाएं भी बदलेगी, निर्वाचन क्षेत्री की सीमाएं इस तरह तय की जाती है कि आबादी का अंतर यथासंभव कम रहे।

5 सीटों की बढ़ोतरी

तेजी से बढ़ते शहरों और नए आवासीय क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने की जरूरत को ध्यान में रखना होता है। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सीटों का आरक्षण और महिलाओं के लिए सीटों का निर्धारण भी होगा, एससी व एसटी वर्ग के लिए निर्धारण पहले 2001 की जनगणना के आधार पर हुआ था, वर्तमान में विदर्भ की 10 लोस सीटों में नागपुर, रामटेक, भंडारा-गोंदिया, गडचिरोली-चिमूर, चंद्रपुर, वर्धा, अमरावती, अकोला, बुलढाना, यवतमाल वाशिम का समावेश है जिसमें 5 सीटों की बढ़ोतरी होगी।