धुले: वकील के घर से 50 फीट दूर झाड़ियों में मिला पत्नी का जला हुआ शव, आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

Dhule Crime News: धुले जिले के साक्री में वकील रविंद्र क्षीरसागर की पत्नी पूजा का जला हुआ शव घर के पास झाड़ियों में मिला। पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ हत्या और आत्महत्या के पहलुओं पर जांच कर रही है।
Dhule Sakri Advocate Advocate Wife Burnt Body
साक्री में घर से 50 फीट दूरी पर झाड़ियों में महिला का जला हुआ शव, इनसेट- मृतका पूजा क्षीरसागरफोटो नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • साक्री में एडवोकेट रविंद्र क्षीरसागर की पत्नी पूजा क्षीरसागर (50) का शव मिला

  • घर से 50-60 फीट की दूरी पर झाड़ियों में मिला जला हुआ शव

  • मृतका पूजा क्षीरसागर 26 नवंबर को लापता हुई थीं

Dhule Advocate Wife Burnt Body: धुले जिले के साक्री में वकील के घर से महज 50 से 60 फीट दूरी पर झाड़ियों में महिला का जला हुआ शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान एडवोकेट रविंद्र क्षीरसागर की पत्नी पूजा क्षीरसागर (50) के रूप में हुई है। वे 26 नवंबर को घर से निकली थीं। अगले दिन सुबह उनका शव घर के बेहद करीब जली अवस्था में मिला। मामला आत्महत्या का है या किसी ने उनकी हत्या कर शव जलाया, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि घर से इतनी कम दूरी पर घटना हुई, तो आसपास रहने वालों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु दर्ज कर जांच शुरू की है।

घर से निकलीं, अगले दिन जली अवस्था में मिलीं

जानकारी के अनुसार, धुले जिले के साक्री की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी एडवोकेट रविंद्र क्षीरसागर की पत्नी पूजा 26 नवंबर को घर से निकली थीं। उनके वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच 27 नवंबर की सुबह घर से महज 50 से 60 फीट की दूरी पर झाड़ियों में उनका जला हुआ शव मिला। शव की पहचान होते ही मामला गंभीर हो गया।

Dhule Sakri Advocate Advocate Wife Burnt Body
किसान से चाकू की नोक पर 10.75 लाख लूटने वाली गैंग पकड़ी; मां-बेटे समेत 4 आरोपी नामजद, 6.36 लाख रुपए बरामद

आत्महत्या मानने से पहले इन सवालों के जवाब जरूरी

महिला घर से निकलने के बाद घटनास्थल तक कैसे पहुंचीं? शव जिस स्थान पर मिला, वहां आग लगने की जानकारी किसी को क्यों नहीं हुई? आग लगने की घटना घर के इतने करीब हुई, फिर भी आसपास के लोगों को इसका पता कैसे नहीं चला? क्या महिला ने खुद को आग लगाई या किसी अन्य ने वारदात को अंजाम देकर शव जलाया? घटनास्थल से मिले साक्ष्य इन सवालों के जवाब तलाशने में अहम होंगे।

वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अजय देवरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधीर पाटील, स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक ज्ञानेश्वर वारे और सहायक निरीक्षक संतोष मुढे फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Dhule Sakri Advocate Advocate Wife Burnt Body
कोयता गैंग और ड्रग्स माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, पुणे में हमले की घटना के बाद सुनेत्रा पवार सख्त

अवसाद का इलाज चलने की प्राथमिक जानकारी

धुले पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि पूजा क्षीरसागर पिछले चार-पांच वर्षों से अवसाद से जूझ रही थीं और नासिक में उनका उपचार चल रहा था। हालांकि, यह जानकारी अपने आप में मौत को आत्महत्या साबित नहीं करती। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू की है।