Delhi Nagpur flights: कोहरे से एयर ट्रैफिक ठप, दिल्ली-नागपुर की 3 उड़ानें रद्द, कई घंटों की देरी
Indigo Flight Cancel: दिल्ली से नागपुर आने वाली 3 फ्लाइट्स घने कोहरे के कारण रद्द। विजिबिलिटी कम होने से उड़ानों में देरी हो रही है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ी है।
- Written By: प्रिया जैस
इंडिगो फ्लाइट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Airport: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है जिससे उड़ानों पर भारी असर पड़ रहा है। कम विजिबिलिटी के कारण विमानों को उड़ान भरने में दिक्कतें आ रही हैं। उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को भी दिल्ली से करीब 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इनमें इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-नागपुर की 3 फ्लाइट्स, 6ई-6820, 6ई-5022, 6ई-6529 शामिल हैं।
कई विमान उड़े विलंब से
कोहरे का असर सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं है। अहमदाबाद समेत दूसरे नॉर्थ और सेंट्रल इंडिया रूट्स की फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा है। उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और घना कोहरा छाया हुआ है। इससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। ऐसे में एयरक्राफ्ट ऑपरेशन मुश्किल हो गए हैं। टेक-ऑफ और लैंडिंग के दौरान दिक्कतें आ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘नाश्ते में पिज्जा, सोने को गद्दा चाहिए’, नागपुर में POCSO आरोपी की अजीबोगरीब मांग; पुलिस हैरान
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
मध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
मौसम के हालात को देखते हुए एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय-समय पर फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें। सुबह के समय कोहरे की हालत बहुत खराब होती है, इसलिए कंपनियों ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि यात्री सुबह उड़ान भरते समय एयरपोर्ट पहुंचने के लिए एक्स्ट्रा टाइम रखें।
यह भी पढ़ें – 129 नगराध्यक्ष..3300 नगरसेवक, महाराष्ट्र में BJP फिर नं. 1, भावुक हुए फडणवीस, शिंदे से करेंगे मीटिंग
दिल्ली से 3 फ्लाइट्स कैंसिल
इस संबंध में रविवार को दिल्ली से 3 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इसके अलावा एयर अरेबिया की जी-9415 शारजाह-नागपुर फ्लाइट, 6ई 6048 गोवा-नागपुर फ्लाइट, 6ई 6863 बेंगलुरु-नागपुर फ्लाइट 1 घंटा 45 मिनट की देरी से उड़ीं, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की नागपुर से आईएक्स 2098 नागपुर-बेंगलुरु फ्लाइट 1 घंटा 12 मिनट की देरी से उड़ी।
पिछले कुछ दिनों से चल रही इस अफरा-तफरी के कारण यात्रियों की पूरी प्लानिंग गड़बड़ा रही है। विमानों के रद्द होने से यात्री अभी क्रिसमस की छुट्टियों और 31 दिसंबर की प्लानिंग नहीं बना रहे हैं।
