IndiGo: दिल्ली में मेजर बेल्ट फेलियर, बिना लगेज नागपुर पहुंचे यात्री, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
Delhi Airport Belt Failure: दिल्ली एयरपोर्ट पर बेल्ट फेलियर से इंडिगो की दिल्ली-नागपुर फ्लाइट के 20 यात्रियों का सामान छूटा। नागपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा। कई उड़ानें घंटों लेट।
- Written By: प्रिया जैस
इंडिगो (सौजन्य-IANS)
Delhi Nagpur Flight Delay: जैसे-तैसे फ्लाइट डिलेड और कैंसल्ड से हवाई यात्रियों को राहत मिली तो एक नई बीमारी दिल्ली के एयरपोर्ट पर हो गई। इंडिगो की 6ई6696 की दिल्ली-नागपुर फ्लाइट से आने वाले यात्रियों को रविवार की शाम फिर मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
इस फ्लाइट में यात्रा कर रहे सुभाष भात्रा ने आप बीती बताते हुए कहा कि फ्लाइट के निर्धारित समय यानी 4.50 बजे सारे यात्री प्लेन में बोर्ड हो चुके थे। जब टेक ऑफ में यात्री आने के बाद भी देरी से यात्रियों में परेशानी होने लगी। कुछ ही देर में अनाउंसमेंट हुआ की लगेज वैन आने में देरी से फ्लाइट डिले हो रही है। फ्लाइट ने 5.40 बजे टेक ऑफ किया।
नागपुर एयरपोर्ट पर 1 घंटा लगेज का इंतजार किया
भात्रा ने बताया कि फ्लाइट नागपुर एयरपोर्ट पर शाम 6.52 बजे लैंड हुई। जब लगेज लेने 4 नंबर के बेल्ट के पास लोग पहुंचे तो एक घंटे तक सामान का इंतजार करने बाद जब दूसरी इंदौर वाली फ्लाइट का सामान आना शुरू हुआ तब लोगों ने इंडिगो के अधिकारियों को घेरा।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
उन्हें बताया गया कि उनका सामान दिल्ली में ही रह गया। अगली फ्लाइट से सामान आपके घर तक पहुंचाया जाएगा। यात्रियों में रोष और निराशा रही। इस अनोखी घटना का जमकर निषेध करते हुए यात्रियों ने संतप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही से अब और परेशानी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें – 2 साल में सिलेंडर फ्री होगा नागपुर, घर-घर पहुंचेगी PNG पाइपलाइन! नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन
फ्लाइट्स में विलंब जारी
रविवार को भी तकनीकी और ऑपरेशनल वजहों से कुछ फ्लाइट्स में देरी हुई। देरी से चलने वाली फ्लाइट्स में एयर इंडिया की एआई 415 दिल्ली-नागपुर (2 घंटे 32 मिनट), इंडिगो एयरलाइंस की 6ई 5022 दिल्ली-नागपुर (52 मिनट), 6ई 122 गोवा-नागपुर (1 घंटा), 6ई 6093 पुणे-नागपुर (1 घंटा 11 मिनट), 6ई 6696 दिल्ली-नागपुर (1.5 घंटे), 6ई 6235 मुंबई-नागपुर (48 मिनट), 6ई 7037 इंदौर-नागपुर (1 घंटा) शामिल हैं।
इसके अलावा एयर इंडिया की एआई 2583 मुंबई-नागपुर फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट बताई गई। इन उड़ानों को यहां से टेक ऑफ करने में भी विलंब हुआ। इस वजह से फ्लाइट्स का शेड्यूल बिगड़ गया।
