-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Deepa Garg Nagpur Ironwoman Completes Ironman Triathlon Sacramento
हाउसवाइफ से ‘आयरन वुमन’ तक, 49 साल की दीपा गर्ग ने रचा इतिहास, कैलिफोर्निया में लहराया तिरंगा
- Written By: प्रिया जैस
Deepa Garg Ironwoman: नागपुर की दीपा गर्ग ने 49 की उम्र में कमाल कर दिखाया है। उन्होंने कैलिफोर्निया में आयरन मैन ट्रायथलॉन, 4 किमी तैराकी, 180 किमी साइक्लिंग और 42 किमी की दौड़ पूरी की।

दीपा गर्ग (सौजन्य-नवभारत)
Indian Women Triathlete: जीवन में कठिनाइयां जब चरम पर हों तभी इंसान का असली जज्बा सामने आता है। नागपुर की 49 वर्षीय दीपा गर्ग ने यह साबित कर दिखाया है। मध्य रेल नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनायक व्यास गर्ग की पत्नी दीपा ने घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ ऐसा कारनामा किया जो युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है। उन्होंने अमेरिका के कैलिफोर्निया, सैक्रामेंटो में आयोजित आयरन मैन ट्रायथलॉन पूरा कर लिया। दीपा ने 16 घंटे 43 मिनट में 4 किमी तैराकी, 180 किमी साइक्लिंग और 42 किमी दौड़ पूरी की।
41 में फिटनेस, 45 में साइकिल, 46 में तैराकी
ये वही दीपा हैं जिन्होंने अपनी फिटनेस यात्रा 41 वर्ष की उम्र में शुरू की थी। 45 वर्ष की उम्र में उन्होंने साइकिल चलाना सीखा और 46 वर्ष में तैराकी में महारत हासिल की। उनकी यात्रा आसान नहीं रही। आयरन मैन ट्रायथलॉन की दिशा में उनके पहले 2 प्रयास नाकाम रहे। गोवा में हुए पहले आयरन मैन ट्रायथलॉन 70.3 में वे समय सीमा से सिर्फ 3 मिनट देर से पहुंचीं।
दूसरे प्रयास में समुद्र में जेलफिश ने उनके चेहरे पर वार किया जिससे एक आंख सूजकर बंद हो गई। फिर भी उन्होंने 2 किमी तैराकी, 90 किमी साइक्लिंग और 21 किमी दौड़ पूरी की। दर्द असहनीय था, पर हिम्मत नहीं टूटने दी।
सम्बंधित ख़बरें
डिलीवरी बॉय के बेटे का कमाल: संघर्षों को पछाड़ सोमनाथ ने जिम्नास्टिक्स में लहराया परचम, अब ओलंपिक पर है नजर
The Hundred 2026 में दिखेगा भारतीय स्टार्स का जलवा, जानिए किस टीम से खेलेंगी भारतीय महिला खिलाड़ी
नागपुर में ऑटो चालक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! पुलिस ने 7 आरोपियों की घसीटते हुए निकाली परेड
शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट में कबूला जुर्म; अब हो सकती है जेल
सैक्रामेंटो में भी कड़ी परीक्षा
वहीं सैक्रामेंटो में भी चुनौतियां कम नहीं थीं। 17 डिग्री सेल्सियस ठंडे पानी में तैरना, 120 किमी साइक्लिंग के बाद पैरों में ऐंठन और अंतिम 10 किमी में खुद पर संदेह। सब कुछ झेलना पड़ा लेकिन दीपा ने हार नहीं मानी। वे आगे बढ़ती रहीं और तब तक नहीं रुकीं जब तक उनकी घड़ी ने 16:43 नहीं दिखाया। जब फिनिश लाइन पर उन्हें आयरन मैन का मेडल पहनाया गया तो उनके चेहरे पर गर्व और खुशी दोनों झलक रही थी।
उन्होंने साबित किया कि दर्द अस्थायी है लेकिन हार मानना स्थायी है। अब दीपा अगले साल एक और आयरन मैन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही हैं। 50 की उम्र के करीब पहुंच चुकीं एक ‘सीनियर रेलवे ऑफिसर की वाइफ’ अब ‘आयरन वुमन’ दीपा गर्ग के नाम भी जानी जाती हैं। वे साहस, संकल्प और आत्मविश्वास की मिसाल बन चुकी हैं।
यह भी पढ़ें – 1500 CCTV कैमरे…स्मार्ट रोड बनेगा समृद्धि महामार्ग, नागपुर-मुंबई हाईवे पर AI सिस्टम रखेगा निगरानी
भागो, चलो, फिर भागो… लेकिन रुकना नहीं…
अपनी इस सफलता पर दीपा ने खुशी जताते हुए कहा कि आयरन वुमन बनना कभी मेरा लक्ष्य नहीं रहा। दिल्ली में रहते हुए हाउसवाइफ के तौर पर यूं ही वॉकिंग शुरू की। फिर वॉकिंग से रनिंग, फिर हाफ मैराथन, फिर फुल मैराथन और अब आयरन मैन रेस तक पहुंचने का केवल एक ही फॉर्मूला रहा।
भागो, चलो, फिर भागो… लेकिन रुको मत। शुरुआत 5 किलोमीटर की छोटी दौड़ से हुई और फिर 2017 में उन्होंने पहला हाफ मैराथन 2 घंटे से भी कम समय में पूरा किया। पति विनायक गर्ग सबसे बड़े प्रेरक बने। उन्होंने और बच्चों ने हमेशा हौसला बढ़ाया। साथ ही, डिसिप्लिन का भी महत्वपूर्ण रोल रहा है।
करीब 4 घंटे की प्रैक्टिस के बाद घर लौटने पर पति ने कभी कड़ा सवाल नहीं पूछा। चोट के दौरान कोच और डॉक्टरों की एडवाइस सख्ती से फॉलो करती रही। उन्होंने कहा कि हर असफलता ने उन्हें अधिक मजबूत बनाया। सुबह-सुबह की दौड़, घर के बाथरूम में आइस बाथ और 200 किमी की एकाकी साइक्लिंग, उनकी तैयारी का हिस्सा रही।
Deepa garg nagpur ironwoman completes ironman triathlon sacramento
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Samsung Galaxy Watch Ultra 2 लॉन्च, 5,000 निट्स डिस्प्ले, Snapdragon चिप और Sleep Apnea फीचर के साथ एंट्री
Jul 23, 2026 | 04:32 AMAaj Ka Rashifal: सिंह के अटके हुए काम होंगे पूरे, तुला के हाथ आएगी सफलता, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Jul 23, 2026 | 12:10 AMइंदौर में छात्रों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी; शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
Jul 22, 2026 | 11:33 PMसिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, मीथेन गैस विस्फोट और दम घुटने से गई जान
Jul 22, 2026 | 11:27 PMविभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का…NEET मुद्दे पर अखिलेश का BJP पर हमला, प्रेस कांफ्रेंस को बताया फेल
Jul 22, 2026 | 11:17 PMMP में समय से पहले स्थगित हुआ मानसून सत्र; ‘कॉकरोच’ टिप्पणी और इस्तीफे की चुनौती पर गरमाई राजनीति
Jul 22, 2026 | 11:13 PMDiet Tips: रात को सोने से पहले गलती से भी ना खाएं ये चीजें, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
Jul 22, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














