Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानलेवा भगदड़: अगला निशाना नागपुर स्टेशन, प्लेटफॉर्म 8 पर हर दिन बज रही खतरे की घंटी

नागपुर रेलवे स्टेशन पर बनाए गए अस्थायी ब्रिज की सीढ़ियां पीक ऑवर (भारी भीड़ का समय) में हर दिन दिल्ली स्टेशन जैसी भगदड़ को न्योता देती नजर आती हैं। इसके बावजूद प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 16, 2025 | 09:47 PM

प्लेफार्म 8 की तरफ ब्रिज पर भीड़ (सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: दिल्ली स्टेशन पर शनिवार रात हुए भगदड़ ने 18 यात्रियों की जान ले ली। मृतकों में 9 महिलाएं और 4 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। इस जानलेवा हादसे के शिकार हुए अधिकांश लोग एफओबी से उतरते समय भगदड़ की चपेट में आये और वहीं कुचले गये। कुछ ऐसी ही स्थिति नागपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8 पर हर दिन बनती है।

नागपुर रेलवे स्टेशन पर बनाए गए अस्थायी ब्रिज की सीढ़ियां पीक ऑवर (भारी भीड़ का समय) में हर दिन दिल्ली स्टेशन जैसी भगदड़ को न्योता देती नजर आती हैं। यहा हर दिन स्टेशन आने वाले यात्रियों से करीब दो तिहाई यात्री इस ओर से प्रवेश करते हैं। इसके बावजूद प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

फिसलन और तीखी ढलान

स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के जारी निर्माण कार्य के चलते यहां लोहे की सीढ़ियों वाला अस्थायी ब्रिज बनाया गया है। लोहे की सीढ़ियां होने के कारण फिसलन बनी रहती है। वहीं तीखी ढलान के चलते यात्रियों को नीचे उतरे समय अपनी गति पर बहुत अधिक नियंत्रण रखना होता है। इस बीच सीढ़ियों का चिकना हिस्सा स्थिति को अधिक अनियंत्रित करने को काफी है। परेशानी तब बढ़ जाती है जब सामने यात्री भारी भरकम सामान लेकर ऊपर चढ़ते हैं। कई प्रमुख ट्रेनों के समय यहां इस कदर भीड़ जमा हो जाती है कि यदि एक यात्री का पैर भी फिसला तो एक साथ 500 से अधिक यात्री एक-दूसरे पर गिरते हुए सीधे प्लेटफॉर्म की फर्श पर पहुंच जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

मध्य रेलवे ने बिना टिकट यात्रा पर कसी लगाम, 30.75 लाख बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई

पुलिस को चुनौती! नागपुर का फरार गैंगस्टर आबू बुकी की ‘सूफी नाइट’ में मना रहा था जश्न- inside स्टोरी

CPCB की डरावनी रिपोर्ट: नागपुर के इन 4 इलाकों की हवा सबसे खराब, क्या आप भी हैं खतरे में?

13 जनवरी की शाम थम जाएंगी प्रचार की तोपें, नागपुर मनपा चुनाव में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी तेज

आधा नागपुर, मेट्रो स्टेशन भी इस ओर

  • प्लेटफॉर्म 8 स्टेशन के पूर्वी भाग में स्थित है। हर दिन स्टेशन आने वाले यात्रियों से करीब दो तिहाई यात्री इस ओर से प्रवेश करते हैं।
  • स्टेशन पर प्रतिदिन 60,000 से अधिक यात्रियों की आवाजाही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि केवल प्लेटफॉर्म 8 से हर दिन 20,000 से यात्रियों आना-जाना होता है।
  • इस ओर ही मेट्रो स्टेशन भी होने पर यह संख्या और अधिक बढ़ जाती है। स्टेशन रिडेवलपमेंट का अधिकांश और बड़ा निर्माण कार्य भी इसी ओर जारी है।
  • चौड़ाई के मामले में निर्माण कार्य ने प्लेटफॉर्म 8 का आधा हिस्सा कब्जा रखा है। इससे यात्रियों को उपयोग के लिए उनकी संख्या के मुकाबले बहुत कम जगह उपलब्ध रही गई है।

नहीं नजर नहीं आता कोई सुरक्षाकर्मी

यह बात हर रेलकर्मी जानता है कि नागपुर स्टेशन देश के प्रमुख स्टेशनों में शामिल है। हर दिन यहां से सैकड़ों यात्री ट्रेनें व मालगाड़ियों के साथ हजारों यात्रियों की आवाजाही है लेकिन व्यवस्था के विषय में यह जानकारी दरकिनार सी नजर आती है। हर दिन एफओबी के इस हिस्से में भारी भीड़ रहती है। यात्रियों का जाम लगना आम बात है।

नागपुर की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस भीड़ में युवाओं के अलावा महिलाएं, वृद्ध और बच्चे भी होते हैं। ट्रेन में सवार होना जरूरी है, इसलिए किसी को सामान लेकर चढ़ने या उतरने से रोका नहीं जा सकता लेकिन भीड़ को नियंत्रित तो किया जा सकता है। हैरानी की बात यह कि आरपीएफ और जीआरपी के सुरक्षाकर्मी प्लेटफॉर्म पर चहलकदमी करते हुए नजर आते हैं लेकिन कोई भी एफओबी की सीढ़ियों पर यात्री जाम को दूर करने नहीं आता।

घटाई जा सकती है ट्रेनों की संख्या

  • प्लेटफॉर्म 8 से हर दिन नागपुर-मुंबई-नागपुर दुरांतो और नागपुर-बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों के अलावा गोंदिया, रायपुर, हावड़ा रूट से आने वाली अधिकांश ट्रेनों का परिचालन किया जाता है।
  • नागपुर दुरांतो से शुरू हुई भीड़ शाम को मुंबई दुरांतो तक कायम रहती है। हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस और विदर्भ एक्सप्रेस जैसी भीड़ वाली ट्रेनें भी यहीं से परिचालित होती हैं।
  • अंदाजन 19 यात्री ट्रेनों को प्लेटफॉर्म 8 से रवाना किया जाता है। यह जानते हुए कि इस ओर भारी निर्माण कार्य के चलते पहले ही यात्री उपयोग की जगह कम पड़ रही है। ऐसे में भीड़ भरी ट्रेनों का यहां से परिचालन किसी बड़े हादसे को बुलावे से कम नहीं है।
  • यदि यहां से परिचालित ट्रेनों को कुछ समय के लिए 4, 5, 6 या 7 से परिचालित किया जाए तो संभावित एक बड़ी दुर्घटना टाली जा सकती है।

Deadly stampede next target is nagpur station alarm bell rings every day on platform 8

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 16, 2025 | 09:47 PM

Topics:  

  • Ashwin Vaishnav
  • Indian Railway
  • Nagpur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.