Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur: जानलेवा स्पीड ने लीं 69 जिंदगियां, शहर की सड़कों पर 8 माह में 222 हादसे, 122 गंभीर जख्मी

Nagpur Accidents: नागपुर में जानलेवा स्पीड के कारण सैकड़ों लोगों की मौत की खबरें सामने आ चुकी है। पिछले 8 महीने की बात की जाए तो आंकड़ें डराने वाले सामने आए है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 30, 2025 | 09:45 AM

सड़क हादसा (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Road Accidents in Nagpur: सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा विविध ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। विविध कार्यक्रमों के माध्यम से अनेक संस्थाएं ट्रैफिक विभाग के साथ लोगों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक कर रही है। लापरवाह चालकों के चलते सड़क दुर्घटना कम करने के सभी प्रयास विफल होते दिख रहे हैं।

बता दें कि ओवरस्पीडिंग के चलते शहर की सड़कों पर बीते 8 माह में 222 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। जानलेवा रफ्तार ने कुल 69 जिंदगियां छीन लीं। वहीं 122 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 1 जनवरी 2025 से 28 अगस्त 2025 के बीच हुई इन दुर्घटनाओं में 71 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के बावजूद कई लापरवाह चालक खुद के साथ दूसरों की जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं।

गलती किसी की और भुगते कोई

सैकड़ों जागरूक नागरिक वाहन चलाते वक्त ट्रैफिक नियमों का ईमानदारी से पालन करते हैं। वहीं कुछ लापरवाह चालक धड़ल्ले से रांग साइड ड्राइविंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग और ओवर स्पीडिंग समेत अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसमें कई बार सही ढंग से चलने वाले चालक हादसों का शिकार हो जाते हैं। इसमें किसी की मौत और कोई गंभीर जख्मी हो जाता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि गलती किसी की और भुगते कोई।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में संतरा किसानों को ICAR का मार्गदर्शन: जैविक खेती, ड्रिप सिंचाई व स्ट्रेस मैनेजमेंट से बढ़ेगा उत्पादन

नागपुर में बिजली टैरिफ पर बवाल, होटल एसोसिएशन का TOD नियमों पर हमला, ग्रीन एनर्जी निवेशकों को झटका

नागपुर में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, गडकरी-नीता ठाकरे ने की स्व-गणना; नागरिकों से सहयोग की अपील

HSC रिजल्ट के दिन बड़ा खुलासा: नागपुर विभाग में 243 छात्र सामूहिक नकल में फेल, दो केंद्रों पर धांधली उजागर

आंकड़ेबाजी: 66 भीषण हादसे

लोग मौतें गंभीर
पुरुष 59 5
महिलाएं 10 2
कुल 69 7 69 7

यह भी पढ़ें – आरक्षण मुद्दे पर बोलेंगे शरद पवार? बावनकुले ने चुप्पी पर दागा सवाल, बोले- सभी को आरक्षण संभव नहीं

97 गंभीर दुर्घटनाएं

हादसे आंकड़ें
गंभीर जख्मी पुरुष 85
गंभीर जख्मी महिलाएं 30
कुल गंभीर जख्मी 115
मामूली हादसे 59
जख्मी पुरुष 54
जख्मी महिलाएं 17
कुल जख्मी 71

 

Deadly speed took 69 lives 222 accidents on city roads 8 months 122 injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 30, 2025 | 09:45 AM

Topics:  

  • Nagpur
  • Nagpur News
  • Road Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.