नागपुर के आदित्यनगर परिसर में झाड़ियों में मिली युवक की लाश, नहीं हो सकी पहचान

वाठोड़ा थानाक्षेत्र के तहत आदित्यनगर परिसर में स्थित डेकोरेशन की दूकान के पीछे झाड़ियों में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने पर हड़कम्प मच गया। सड़ चुकी लाश की बदबू फैलने से बात सामने आई। युवक का सिर कुचलकर हत्या करने के संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
दिवाली की रात मंदिर में दिया जलाने गए दो चचेरे भाई-बहन की मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on
Updated on

नागपुर. वाठोड़ा थानाक्षेत्र के तहत आदित्यनगर परिसर में स्थित डेकोरेशन की दूकान के पीछे झाड़ियों में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने पर हड़कम्प मच गया। सड़ चुकी लाश की बदबू फैलने से बात सामने आई। युवक का सिर कुचलकर हत्या करने के संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

जानकारी के अनुसार, परिसर में एक बड़े कॉलेज के ठीक सामने श्रीकांत डेकोरेशन नाम की दूकान है। दोपहर करीब डेढ़ बजे यहां काम करने वाला साहेब ईश्वर सरदार (43) टहलने के लिए छत पर गया। इसी बीच उसे सड़े मांस की बदबू सरीखा महसूस हुआ। बहुत तीखी दुर्गंध होने के कारण वह छत से नीचे उतर झाड़ियों की तरफ गये। वहां जाकर देखा तो उन्हें यह अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ लाश दिखाई दी। उन्होंने तुरंत अपने अन्य साथियों को बताया और पुलिस को सूचित किया गया।

लाश के पास सिर्फ एक चश्मा मिला

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक रूप से मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान दिखाई देने की बात सामने आई है। आसपास का परिसर तलाशने में लाश के पास केवल एक चश्मा मिला। पहचान के संबंध में अन्य भी नहीं मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अज्ञात आरोपी ने उसके सिर और मुंह को पत्थर से कुचल कर उस की ह्त्या कर दी और लाश को झाड़ियां में डालकर फरार हो गया। पुलिस ने पंचमाना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल पर डाग स्क्वाड की भी मदद ली गई। पुलिस मृतक की पहचान जुटाने का प्रयास कर रही है ताकि इस हत्या की गुत्थी को सुलझाया जा सके।

यह भी पढ़ें:

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com