Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: दिन की शुरुआत एक प्याली चाय से, शहर की 75 प्रतिशत जनता चाय की शौकीन

चाय के शौकीन हर घर में मिल जाएंगे, चाहे बच्चे, युवा या फिर बुजुर्ग, हर किसी की पसंद होती है चाय। इन लोगों का मानना है कि सुबह उठने के बाद एक कप चाय मिल जाए, तो पूरे दिन ताजगी बनी रहती है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 20, 2025 | 09:37 AM

दिन की शुरुआत एक प्याली चाय से। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: चाय के शौकीन हर घर में मिल जाएंगे, चाहे बच्चे, युवा या फिर बुजुर्ग, हर किसी की पसंद होती है चाय। इन लोगों का मानना है कि सुबह उठने के बाद एक कप चाय मिल जाए, तो पूरे दिन ताजगी बनी रहती है। चाय पीने से दिल-दिमाग को सुकून मिलता है। शहर के लोगों से बात करने पर पता चला कि यहां 10 में से 8 लोग चाय के शौकीन हैं। यानी नागपुर में 75 प्रतिशत तबका जो चाय पीता है, बाकी अन्य कॉफी, लेमन टी, ग्रीन टी, ब्लैक कॉफी आदि पीते हैं।

भारतीयों में चाय के टाइमिंग फिक्स हैं, जैसे सुबह, दोपहर, शाम या फिर कोई मेहमान आ गया तो चाय, कुछ गहन चर्चा करनी है तो चाय, दोस्तों के साथ टाइम पास करना है तो चाय और जब लेट नाइट ऑफिस हो, नींद भगाने के लिए भी चाय। गर्मियां शुरू हैं, लोग ठंडक के लिए लस्सी, छाछ, दही, गन्ने का जूस, कोल्ड ड्रिंक्स, आइस गोला आदि खाते-पीते हैं, लेकिन इन सभी के साथ चाय को जरूरी मानते हैं।

गरम पेय से इसोफेगल कैंसर की जोखिम

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि चाय पीने की आदत अच्छी है, लेकिन इससे होने वाले फायदे-नुकसान इसके सेवन की मात्रा पर निर्भर करते हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति दिन में 2 कप चाय पी सकता है, हालांकि ग्रीन टी या वाइट टी पीना अधिक फायदेमंद माना गया है। सीमित मात्रा में शक्कर का इस्तेमाल करें। बहुत गर्म चाय पीने से परहेज करें। बहुत गर्म पेय पदार्थ पीना इसोफेगल कैंसर का जोखिम बढ़ाता है। कुछ लोग दूध की चाय पीने के बजाय ग्रीन टी पीना पसंद करते हैं। अगर अनिद्रा, पेट खराब, उल्टी, दस्त, अक्सर पेशाब आने की समस्या, पेट में गैस, कब्ज महसूस होती है, तो तुरंत ग्रीन टी लेना बंद कर देना चाहिए।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

क्या कहती है नागपुर की पब्लिक…

साथ पकोड़े हो तो दिन बन जाएं: दिक्षा घुटके

अगर मेरे हाथ में एक प्याली अदरक वाली चाय न दी जाए, तो दिन की शुरुआत करना मुश्किल हो जाता है। सर्दियों में खासतौर से इसे पीने से सुकून मिलता है और इसके साथ पकोड़े हो जाएं तो दिन बन जाता है।

चाय भगाती है नींद: चिया वाघमारे

मैं नागपुर से हूं, लेकिन जॉब की वजह से पुणे में रहती हूं। पुणे जैसे मेट्रो सिटी में दिन और रात समझ में नहीं आती। काम इतना होता है कि नींद न आए, इसलिए चाय का सहारा लेती हूं। इसके अलावा जब खुद के लिए समय निकालते हुए किताबें पढ़ती हूं, पेंटिंग करती हूं या कोई क्रिएटिव काम करती हूं, तब भी चाय जरूरी है।

समय बिताने का बहाना चाय की टपरी: रुचिता घरडे

मैं जिस कंपनी में काम करता हूं, वो यहां की नहीं है, इसलिए मेरा वर्क फ्रॉम होम शुरू है। काम के लिए घर से बाहर जाने का मौका ही नहीं मिलता है। इसलिए दोस्तों के साथ समय बिताने के बहाने चाय की टपरी पर चला जाता हूं।

चाय से मिलती है राहत: अमृता शेंडे

चाय की तलब घर की दहलीज लांघ कर सड़क के नुक्कड़ पर बने टी-स्टॉल तक पहुंचा जाती है। लोग भले ही स्टैंडर्ड मेंटेन करने के लिए कैफे में जाकर कॉफी पीते हैं, लेकिन उन्हें राहत तभी मिलती है, जब टपरी पर जाकर चाय पिएंगे।

Day starts with a cup of tea 75 percent of nagpur people are fond of tea

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2025 | 09:26 AM

Topics:  

  • Nagpur News
  • Tea Lovers
  • Tea Stall

सम्बंधित ख़बरें

1

नागपुर में बवाल, मोहन भागवत को ‘संविधान की प्रति’ सौंपने सड़क पर उतरी कांग्रेस

2

नागपुर की दीक्षाभूमि पर उमड़ा जनसैलाब, धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर बौद्ध अनुयायियों ने किया आंबेडकर को

3

नागपुर में माता रानी की मूर्ति के साथ घिनौनी हरकत, जनता हुई आगबबूला, देखें VIDEO

4

न्यू नागपुर के लिए मुआवजा दोगुना, NA है तो मुआवजा कम, अन्य जगह के लिए 4 गुना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.