Nagpur News: डे-वन, दिन-भर चला लुका-छिपी का खेल, 26 प्राइवेट बस वालों पर पुलिस का एक्शन

Nagpur News: नागपुर में निजी ट्रैवल्स बसों की आवाजाही अब बंद कर दी गई है। 20 अगस्त से पुलिस ने निजी बसों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले ही दिन निजी बसें पुलिस से बचती दिखाई दी।
Nagpur News: नागपुर में निजी ट्रैवल्स बसों की आवाजाही अब बंद कर दी गई है। 20 अगस्त से पुलिस ने निजी बसों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले ही दिन निजी बसें पुलिस से बचती दिखाई दी।
निजी बसों पर एक्शन (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Day-1 Action on Praivate Travels Buses: नागपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और यातायात को सुगम बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने निजी ट्रैवल्स और प्राइवेट बसों पर तय निर्णय के अनुसार बुधवार से सख्ती शुरू कर दी। लंबे समय से शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर यात्रियों को बीच सड़क पर उतारने-चढ़ाने की वजह से यातायात अव्यवस्थित हो रहा था।

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अब ऐसे संचालकों पर कार्रवाई तेज कर दी है। डीसीपी मतानी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बुधवार को अधिसूचना का उल्लंघन करने वाले कुल 26 बसों पर कार्यवाही की गई।

रास्ता किया जाम, पुलिस ने किया जब्त, मॉडल मिल रोड नजर आया खाली

ताजा कार्रवाई में मानस चौक पर एक निजी ट्रैवल्स बस पर पुलिस ने उस समय जुर्माना ठोका जब यात्रियों को बीच सड़क पर उतारा जा रहा था। इस बस को तत्काल जब्त कर बर्डी थाने में जमा करा दिया गया। इस सख्ती का असर तुरंत दिखाई दिया।

वर्षों से मॉडल मिल के रास्ते पर लगभग 15 प्राइवेट बसें रोजाना एक पंक्ति में खड़ी रहती थीं जिससे मार्ग हमेशा बाधित रहता था। लेकिन अधिसूचना के बाद शहर पुलिस आयुक्त डॉ. सिंगल और डीसीपी (ट्रैफिक) लोहित मतानी के सख्त रवैये को देखते हुए बुधवार को यहां अधिकांश प्राइवेट बसों के ड्राइवरों और संचालकों ने दूरी बनाये रखना ही ठीक समझा।

ऐसे में किसी समय प्राइवेट बसों के कारण जाम नजर आने वाली ये सड़कें पूरी तरह खाली नजर आईं। स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि यह मार्ग 365 दिन जाम की स्थिति में रहता था लेकिन अब आसानी से यातायात सुचारु हो गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com