-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Cp Ravindra Singhal Travel Buses City People Relief All Intersections Captured
Nagpur News: बाहर होंगी ट्रैवल्स बसें तो सिटी लेगी राहत की सांस, सारे चौराहों पर कर रखा है कब्जा
- Written By: प्रिया जैस
Travels Buses no entry in Nagpur: नागपुर में निजी ट्रैवल्स बस वालों ने सिटी के बाहर जाने वाली सड़कों के अमूमन सारे चौराहों को यात्री पिकअप करने का अड्डा बना रखा है, जिस पर अब नकेल कसी गई है।

ट्रैवल्स की बसों पर नकेल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Travels Buses no entry in Nagpur: हम ऐसे शहरों का सपना देखते हैं जहां अच्छा प्रशासन हो, साफ-सुथरा हो, भीड़भाड़ न हो, आवागमन आसान हो, हर जगह जाने की सुविधा हो ताकि किसी तरह की असुविधा न हो। यह भी सच है कि जैसे-जैसे शहर बड़े होते जाते हैं उनकी समस्याएं भी बड़ी होती जाती हैं और उनसे निपटने की चुनौती भी व्यापक होती जाती है। नागपुर सिटी लंबे समय से अनुशासनहीन ट्रैफिक की समस्या झेल रही है।
निजी ट्रैवल्स बस वालों ने सिटी के बाहर जाने वाली सड़कों के अमूमन सारे चौराहों को यात्री पिकअप करने का अड्डा बना रखा है। एसटी स्टैंड, गीतांजलि चौक, छत्रपति चौक, बोले पेट्रोल पंप चौक, मानस चौक, जीरो माइल्स, इंदौरा चौक इसके ज्वलंत उदाहरण हैं। ऐसा नहीं है कि इस समस्या का निराकरण नहीं है। रायपुर, इंदौर, ग्वालियर सहित दर्जनों शहर हैं जहां निजी बसों का संचालन सिटी से बाहर एक निश्चित स्थान से होता है।
पुलिस आयुक्त ने कसी नकेल
शहर पुलिस आयुक्त रवीन्द्र सिंगल ने भी सिटी में अफरातफरी फैलाने वाली ट्रैवल्स बसों को शहर के भीतर मनमानी तरीके से संचालन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने 20 अगस्त तक का समय ट्रैवल्स संचालकों को दिया है। ट्रैवल्स का संचालन सिटी के बाहर से हुआ तो सचमुच सिटी राहत की सांस लेगी। चौराहों पर दादागिरी से बसें खड़ी कर सुचारु ट्रैफिक का रोड़ा बनने वालों पर नकेल कसी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
भारी बारिश से डूबा नागपुर शहर! अंडरपास-दुकानें जलमग्न; स्कूल में फंसे छात्रों का किया रेस्क्यू, देखें VIDEO
चुनावी प्रक्रिया में लापरवाही: बीएलओ के गायब रहने से रजिस्ट्रेशन पर संकट, प्रशासन के दावों की खुली पोल
हाई कोर्ट का सख्त रुख: आदेश की अनदेखी पर नागपुर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवमानना का नोटिस जारी!
केवल 7 संचालकों की खुद की पार्किंग
सिटी से करीब 50-60 छोटे-बड़े ट्रैवल्स वाले हैं और करीब 400 से 600 बसें रोजाना विविध रूटों पर चलती हैं। इनमें से केवल 7 ट्रैवल्स के पास खुद की पार्किंग व्यवस्था है। बाकी सारे के सारे सड़कों व गलियों में बसों की पार्किंग करते हैं। सड़कों पर ही सवारियां बिठाते हैं। अपने रूट पर आने वाले सारे चौराहों को यात्री बिठाने का अड्डा बना रखा है।
हालात यह है कि जिनके पास पार्किंग सुविधा है वे वहां तो सवारी बिठाते ही हैं, साथ ही यात्री पिकअप करने के लिए चौराहों व अपने एजेंट के कार्यालयों के सामने की सड़क का उपयोग करते हैं। इन ट्रैवल्स वालों को अपने पार्किंग स्थल पर ही सारे यात्री बिठाने चाहिए। अब पुलिस आयुक्त के आदेश का पालन विभाग किस तरह से करवाता है यह उसकी इच्छाशक्ति पर निर्भर है।
चारों दिशाओं में की जा सकती है व्यवस्था
मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में तेजी से बढ़ती सिटी के लिए अब शहर से बाहर जाने वाली दिशाओं में अलग-अलग ट्रैवल्स बसों का स्थल सुनिश्चित किया जा सकता है। सिटी अब आउटर रिंग रोड तक विस्तारित हो चुकी है। इनर रिंग रोड व आउटर रिंग रोड के बीच घनी बस्तियां बस चुकी हैं। आउटर रोड के बाहर भी अब तेजी से बसाहट हो रही है।
यह भी पढ़ें – ‘नागपुर ज्यादा दूर नहीं..’, कांग्रेस नेता को जान से मारने की मिली धमकी, 50 लाख रुपये की मांगी फिरौती
वर्धा रोड में खापरी, अमरावती रोड में वाड़ी, भंडारा रोड पर देवी मंदिर के आगे, जबलपुर रोड पर ट्रांसपोर्ट प्लाजा के समीप ट्रैवल्स बसों के संचालन की सुविधा होनी चाहिए। पड़ोसी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तो बसों का सिटी में घुसना ही प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहां रिंग रोड पर बड़ा बस स्टैंड बनाया गया है और सभी दिशाओं से आने वाली बसें रिंग रोड से वहां पहुंचती हैं। वहीं यात्रियों को बिठाने व उतारने का काम होता है।
ट्रैवल्स वाले खुद करते हैं व्यवस्था
ग्वालियर में तो सिटी के भीतर ट्रैवल्स वालों के टिकट बुकिंग कार्यालय हैं लेकिन बसें निर्धारित स्थल से ही संचालित होती हैं। यात्री खुद ही बस स्टैंड जाते हैं या फिर ट्रैवल्स वाले उन्हें बसों तक छोड़ने के लिए वैन, ऑटो आदि की व्यवस्था करते हैं। अपनी सिटी में तो निजी ट्रैवल्स टर्मिनस तक यात्रियों को लाने-ले जान का काम मनपा की सिटी बस से करने की बात कही गई है। यह तो ट्रैवल्स वालों के लिए भी राहत भरा होगा।
Cp ravindra singhal travel buses city people relief all intersections captured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नए शिक्षा मंत्री पर राहुल-प्रियंका ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- दुष्कर्म का बचाव करने वाले को बनाया मंत्री
Jul 28, 2026 | 08:36 PMVaranasi: पुलिस ने फर्जी मैरेज ब्यूरो का किया भंडाफोड़; 10 महिलाएं गिरफ्तार, 10 लाख की साइबर ठगी का खुलासा
Jul 28, 2026 | 08:36 PMअवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
Jul 28, 2026 | 08:36 PMरीवा में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या; सुसाइड नोट मिलने से उठे कई सवाल
Jul 28, 2026 | 08:31 PMमहाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
Jul 28, 2026 | 08:20 PM260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
Jul 28, 2026 | 08:19 PM…तो सड़कों पर उतरेगी CJP! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नाराज हुए अभिजीत दीपके, कहा- फिर करेंगे आंदोलन
Jul 28, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM













