Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर: कलमना में मनोरोगी युवक ने ईंट-पत्थर से वार कर अपने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट

Nagpur Crime News: नागपुर के कलमना में नशे के दौरान हुए विवाद में एक मनोरोगी युवक ने अपने ही दोस्त दीपक की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 29, 2026 | 09:58 AM

हत्या प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Kalamna Murder: कलमना थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई। एक मनोरोगी युवक ने अपने ही दोस्त की पत्थर और ईंट से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विजयनगर निवासी दीपक उर्फ भोला रामप्रसाद चंद्रलेख के रूप में हुई है, जबकि आरोपी अमोल उर्फ सलमान लक्ष्मण वाघमारे बताया गया है।

छत पर बैठकर कर रहे थे नशा

जानकारी के अनुसार आरोपी अमोल कलमना की जूनी बस्ती में अपनी बहन के साथ रहता है। उसकी बहन होम पेशेंट की देखरेख का काम करती है और रोज रात में ड्यूटी पर चली जाती है। इसी दौरान अमोल और उसका दोस्त दीपक घर पर अकेले रहते थे। दोनों अक्सर घर की छत पर बैठकर गांजा पीते और नशा करते थे।

मृतक दीपक के पिता रामप्रसाद ने पुलिस को बताया कि दीपक मानसिक रूप से कमजोर था और कोई काम नहीं करता था। वह कई-कई दिनों तक घर से गायब रहता था और ज्यादातर समय अमोल के साथ बिताता था। अमोल का भी मानसिक उपचार चल रहा है और उसका स्वभाव सनकी बताया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

पुलिस सुनती तो जिंदा होता अक्षय…, पुणे जहरीली शराब कांड में फूटा पीड़ित परिवारों का गुस्सा, मिलीभगत के आरोप

पुणे में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत; अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार; CM फडणवीस बोले- यह हादसा नहीं, हत्या है

आखिर क्यों आनंद परांजपे को म्हाडा में पद देने के खिलाफ हैं सुनेत्रा पवार? परांजपे ने इस पर क्या कहा?

रील स्टार रोहिणी पराध्ये ने क्यों की आत्महत्या? मुस्कान के पीछे छिपे दर्द को तलाश रही सोलापुर पुलिस

विवाद के बाद किया जानलेवा हमला

बताया गया कि बुधवार रात दोनों ने छत पर बैठकर नशा किया। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर अमोल ने छत पर पड़ी ईंट और पत्थर उठाकर दीपक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल दीपक वहीं खून से लथपथ पड़ा रहा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:- गोंदिया में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की गला घोंटकर हत्या

बहन ने देखा खून से लथपथ शव

गुरुवार सुबह जब अमोल की बहन ड्यूटी से घर लौटी तो वह छत पर गई। वहां दीपक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। अमोल मौके पर मौजूद नहीं था। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी।

आरोपी पुलिस हिरासत में

सूचना मिलते ही कलमना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी अमोल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में नशे के दौरान हुए विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

Crime psycho youth kills friend with stones in kamalna nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 09:58 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nagpur Crime
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.