गोंदिया में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की गला घोंटकर हत्या

Gondia Crime News: गोंदिया के कुड़वा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति राजेंद्र कटरे की गला घोंटकर हत्या कर दी। रामनगर पुलिस ने 12 घंटे में गुत्थी सुलझाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
In Gondia's Kudwa, a wife and her lover were arrested for strangling her husband to death over an illicit affair. Police solved the murder case within 12 hours.
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gondia Crime Extramarital Affair: गोंदिया शहर के ग्राम कुड़वा परिसर में बुधवार की रात एक पत्नी ने अपने प्रेमी साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारने की चौका देने वाली घटना सामने आई है। मृतक का नाम राजेंद्र उर्फ राजेश भरतलाल कटरे (44) बताया गया है। इस मामले में रामनगर पुलिस ने आरोपी पत्नी अनिता राजेंद्र कटरे (35) व गोंडीटोला निवासी प्रेमी संजय श्यामलाल लिल्हारे (42) को गिरफ्तार किया है। राजेंद्र व अनिता का एक 10 वर्ष का लड़का भी है।

पिछले  कुछ महीनों से प्रेम संबंधों को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था।  घटना वाले दिन पति-पत्नी के बीच - कहा-सुनी हुईं। वहीं विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पड़ोसी नागरिकों ने मृतक की बहन को इसकी जानकारी दी।

मृतक की बहन घटनास्थल पर पहुंची, जहां मृतक के गले पर निशान दिखाई देने से उसे संदेह हुआ। जिसके बाद उसने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। इस दौरान मृतक की पत्नी पर संदेह हुआ। उसकी गहनता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि अनैतिक संबंध के कारण उसने अपने प्रेमी की मदद से अपने पति का गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक व रामनगर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर पंचनामा किया। साथ ही मृतक का केटीएस जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंपा दिया। रामनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच पुलिस निरीक्षक प्रवीण बोरकुटे कर रहे हैं

31 मई तक पुलिस कस्टडी

कुड़वा निवासी आरोपी अनिता राजेंद्र कटरे व गोंडीटोला निवासी प्रेमी संजय श्यामलाल लिल्हारे (42) को गिरफ्तार कर 28 मई को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया। रामनगर पुलिस ने महज बारह घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल कर ली।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com