गहने और वाहन चोरी का पर्दाफाश, नागपुर में 3 चोर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता; 4.67 लाख का माल बरामद

Nagpur Crime Branch: नागपुर क्राइम ब्रांच यूनिट ने तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 9 मामलों का खुलासा किया। पुलिस ने वाहन, गहने नकदी सहित 4.67 लाख रुपये का माल जब्त किया।
Theft of jewelry and vehicles solved; 3 thieves arrested in Nagpur—a major success for the Crime Branch; goods worth ₹4.67 lakh recovered.
नागपुर क्राइम ब्रांच, चोरी का खुलासा, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Crime Branch Theft Cases: नागपुर क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने 3 अलग-अलग कार्रवाइओं में 3 चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के 9 मामलों का खुलासा किया। पुलिस ने 2 दोपहिया वाहन, गहने और नगदी आदि समेत कुल 4,67,700 रुपये का माल जब्त किया।

पहली कार्रवाई: शांतिनगर थाना अंतर्गत प्रेमनगर निवासी राकेश फूलसिंह खिंची (34) के घर से चोरों ने सोने के गहने चोरी कर लिए थे। इसकी कीमत 45,000 रुपये बताई गई। पुलिस ने बाबा बुद्धनगर निवासी निकेश रितेश लिंगायत (19) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने एक नाबालिग के साथ चोरी की कबूली दी। पुलिस ने चोरी किया मंगलसूत्र समेत कुल 82,000 रुपये का माल जब्त किया।

दूसरी कार्रवाई : हुड्केश्वर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने जयहिंद नगरी, गोन्हीसिम निवासी मेघराज नारायण रोडगे (50) के घर कार समेत कुल 5.81 लाख का माल चोरी कर लिया था। जांच के दौरान क्राइम बांच ने नवाबपुरा निवासी भूषण उर्फ आटो अशोक ठाकरे (20) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी कबूली। आरोपी कुल 2।84 लाख का माल जब्त किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को दबोचा

गुप्त सूचना के आधार पर नागपुर क्राइम ब्रांच ने नाईक तालाब, पांचपावली निवासी विक्की योगेश डेहरिया (24) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि वह लकड़गंज थाना क्षेत्र में 2, न्यू कामठी और रामटेक व कन्हान में 1-1 सेंधमारी और जरीपटका व एमआईडीसी थाना क्षेत्र में 2 वाहन चोरियों को अंजाम दिया है।

पुलिस ने चोरी के वाहन समेत 1,01,700 रुपये का माल जब्त किया। सभी कार्रवाई मे गिरफ्तार किए गए आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने संबंधित पुलिस थानों के हवाले कर दिया। आगे की जांच संबंधित पुलिस थानों की टीमें कर रही है।