कांग्रेस का मनपा पर हल्ला बोल ,कचरा, भटकते कुत्ते और पानी की समस्या पर अल्टीमेटम
Nagpur Congress: मनपा मुख्यालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब शहर कांग्रेस के अध्यक्ष एवं विधायक विकास ठाकरे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जनता की त्रासदी को लेकर हल्ला बोल आंदोलन किया।
- Written By: आंचल लोखंडे
कांग्रेस का मनपा पर हल्ला बोल
Nagpur News: सोमवार को मनपा मुख्यालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब शहर कांग्रेस के अध्यक्ष एवं विधायक विकास ठाकरे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जनता की त्रासदी को लेकर हल्ला बोल आंदोलन किया। दीपावली होने के बावजूद सैकड़ों कार्यकर्ता आंदोलन में पहुंच थे। पहले से इसकी भनक होने के कारण प्रशासन ने पहले ही पुख्ता पुलिस बंदोबस्त लगा रखा था। सैकड़ों की तादाद में पहुंचे कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से मनपा के गलियारें गूंज उठे।
शहर में कई तरह की समस्याओं के लिए मनपा को जिम्मेदार करार देते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय के भीतर घुसने की कोशिश की किंतु पुलिस ने केवल कुछ ही कार्यकर्ताओं को विधायक ठाकरे के साथ जाने की अनुमति दी। इसके बाद मनपा आयुक्त से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
रद्द करें कचरा संकलन कम्पनी का ठेका
चर्चा करते हुए विधायक विकास ठाकरे ने कहा कि सिटी में जहां कुत्तों का आतंक फैला हुआ है वहीं कचरा प्रबंधन पूरी तरह से लड़खड़ाया हुआ है। इसी तरह से सड़कों के अधूरे निर्माण कार्य से दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा ठीक त्योहारों में कुछ इलाकों में पानी की कमी के चलते जनता पर मुसीबत है। विधायक ठाकरे ने आयुक्त से कहा कि घनकचरा व्यवस्थापन विभाग ने कचरा उठाने के लिए शहर में एजी और बीवीजी नामक दो एजेंसियां नियुक्त की हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिक्किम भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ का गौरव! 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने गंगटोक को दी करोड़ों की सौगात- VIDEO
बुलढाणा में भारी तनाव सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस की हिरासत में…
Bhandara News: मृत महिला के नाम पर हुआ मतदान, निष्पक्ष जांच की मांग
भंडारा जिले में 44 डिग्री पर पहुंचा तापमान, 1 मई तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना
इन दोनों एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से घर-घर से कचरा जमा नहीं किया जा रहा है। इसका परिणाम यह है कि मच्छर और संक्रामक रोग फैल रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नागरिकों को ऐन दिवाली के समय में कचरा, मच्छर और बीमारियों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अत: तत्काल प्रभाव से कचरा संकलन कम्पनियों का ठेका रद्द करने की मांग भी की।
टंकियों के निर्माण में अनियमितता
कांग्रेस ने मनपा प्रशासन द्वारा किए गए 24×7 जलापूर्ति के वादे की याद दिलाई। विधायक ने बताया कि अमृत योजना के तहत शहर में बड़ी संख्या में पानी की टंकियां बनाई गई हैं लेकिन टंकियों के निर्माण में अनियमितताएं हुई हैं जिसकी जांच की जानी चाहिए। आज भी शहर के कई हिस्सों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है और शहर में लगभग 130 टैंकर अभी भी चल रहे हैं।
इसके अतिरिक्त महापालिका द्वारा संपत्ति कर और पानी आपूर्ति कर में की गई वृद्धि को तत्काल स्थगित करने की मांग भी ठाकरे ने की। शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने विकास कार्यों के कारण शहर में हो रहे यातायात जाम को देखते हुए वैकल्पिक सड़कों के संबंध में मार्गदर्शक सूचना फलक लगाने की मांग भी की।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र का ‘विजन दस्तावेज 2047’ विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगा: फडणवीस
25 तक का अल्टीमेटम
आयुक्त को सख्त चेतावनी देते हुए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि सड़कों के गड्ढों, जमा हुए कचरे और कचरा उठाने वाली कंपनियों की मनमानी जैसी समस्याओं का 25 अक्टूबर तक समाधान नहीं निकाला जाता है तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में गिरीश पांडव, उमाकांत अग्निहोत्री, अतुल कोटेचा, अतुल लोंढे, पूर्व संजय महाकालकर, हरीश ग्वालबंशी, वासुदेव ढोके, एड। यशवंत मेश्राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
