नागपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस: कुणाल चौधरी का भाजपा पर हमला-10 साल में देश का सामाजिक-आर्थिक मॉडल किया पूरी तरह नष्ट

Nagpur Congress Alleges: कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ती अनियमितताओं को लेकर सरकार पर हमला बोला और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
Nagpur Press Conference: Kunal Choudhary attacks BJP – Socio-economic model of the country completely destroyed in 10 years.
नागपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Updated on

Nagpur Exam Irregularities: नागपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह-समन्वयक कुणाल चौधरी ने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी युवाओं की प्रतिभा और योग्यताओं की हत्या कर रहे हैं जिसका प्रमाण विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ती अनियमितताएं और घोटाले हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लोकसेवा आयोग जैसी संस्थाओं को कमजोर करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में 22 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे लेकिन विद्यार्थियों से भारी शुल्क लेने के बावजूद परीक्षाओं में लगातार घोटाले सामने आ रहे हैं। यूपीएससी, नीट और जेईई जैसी परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों पर भारी आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। वे नागपुर में प्रेस परिषद में बोल रहे थे।

इस अवसर पर रामकृष्ण ओझा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल गुडधे, अतुल कोटेचा, विशाल मुत्तेमवार, संदेश सिंगलकर, अतुल लोंढे, कुणाल राऊत, अक्षय हेटे, प्रणय ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। चौधरी ने आरोप लगाया कि बीते 10 वर्षों में भाजपा ने देश के सामाजिक-आर्थिक मॉडल को पूरी तरह नष्ट कर दिया है।

'छात्रों की गूंज' अभियान से युवाओं तक पहुंचाए जाएंगे राहुल गांधी के संदेश

चौधरी ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक न्याय और समानता जैसे मूलभूत मुद्दों पर युवाओं को एकजुट करने का कार्य राहुल गांधी ने किया है, जबकि वर्तमान सत्ताधारी व्यक्ति-पूजा और धर्म की राजनीति कर युवाओं को केवल मतदाता के रूप में देख रहे हैं।

27 से 'छात्रों की गूंज' शहर अध्यक्ष प्रफुल गुडधे ने कहा कि यदि युवा शिक्षित नहीं होगा तो वह मानसिक गुलामी की ओर बढ़ेगा और यही वर्तमान सत्ताधारियों की इच्छा है लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। राहुल गांधी द्वारा कोटा में रखे गए विचारों को नागपुर की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा।

27 जून से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रति दिन 2 'छात्रों की गूंज' जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें राहुल गांधी द्वारा कोटा के छात्रों से बातचीत की 45-45 मिनट की प्रस्तुति दिखाई जाएगी और युवाओं के साथ संवाद होगा।

आखिर 'दुकान' कहने में गलत ही क्या है

गुडघे ने कहा कि संख्याबल को देखते हुए परिणाम पहले ही स्पष्ट था क्योंकि कांग्रेस पीछे थी, भाजपा भी चुनावों में जमानत नहीं बचा पाती थी तब भी चुनाव लड़ती थी, कांग्रेस भी राजनीतिक दल है और अपनी विचारधारा व सिद्धांतों के आधार पर आम जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करती है।

पोतदार के इस दावे पर कि किसी पार्टी के मतदाता को खरीदने का प्रयास नहीं किया गया, पर गुडघे ने कहा कि वे अपनी पार्टी नेताओं की शपथ लेकर कहें कि चुनाव बिना किसी सौदेबाजी या मतदाताओं को प्रलोभन दिए लड़ा गया है। उन्होंने कहा कि जहां सांसदों, विधायकों की खरीद-फरोख्त होती है उसे' दुकान' कहना क्या गलत है। उन्होंने यह भी ताना मारा कि 2014 में कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देने वाली भाजपा आज कांग्रेस युक्त हो गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com