बावनकुले की जीत पर कांग्रेस को संदेह, भाजपा ने उठाया सवाल, बोले- सपकाल के आरोप निराधार
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस सक्रिय है। कांग्रेस ने इसी क्रम में राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की जीत पर बड़ा संदेह जताया था।
- Written By: प्रिया जैस
भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन (सौजन्य-नवभारत)
Protest Against Harshwardhan Sapkal: नागपुर जिले के कामठी क्षेत्र के येरखेड़ा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से येरखेड़ा के शिवाजी चौक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने हाल ही में कामठी के कृउबास में हुई कांग्रेस की सभा में राज्य के राजस्व मंत्री के खिलाफ वोट चोरी और अन्य आरोप लगाए जो निराधार, असत्य हैं और नागरिकों को गुमराह करने के उद्देश्य से हैं।
जिसके विरोध में येरखेड़ा भाजपा ने नारेबाजी कर सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सपकाल, पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार, सुनील केदार, सांसद श्यामकुमार बर्वे और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुरेश भोयर के खिलाफ सार्वजनिक रूप से नारेबाजी कर विरोध जताया।
नागरिकों को गुमराह करने की साजिश – भाजपा
उन्होंने कहा कि राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के खिलाफ वोट चोरी और अन्य गंभीर आरोप निराधार और झूठे हैं और नागरिकों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस द्वारा एक साजिश है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कामठी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बावनकुले को कामठी शहर से कुल 90 बूथों से 16 हजार वोट मिले थे, जबकि पराजित कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश भोयर को 32 हजार 500 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार कामठी शहर से आगे चल रहे थे। इसके बावजूद वोट की चोरी कैसे हो सकती है यह समझने में कांग्रेस नेताओं को कठिनाई हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
कारगिल से कन्याकुमारी तक रिकॉर्ड दौड़, ठाणे पहुंचे अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी, रोजाना 70 से 80 Km दौड़ रहें हैं
PM Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आयी नई अपडेट, पर्वत व पानी के अंदर गुजरने वाली सुरंगों का काम तेज
सिर कटा सकते हैं, पर RSS से समझौता नहीं… कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर राहुल गांधी ने भरी हुंकार
यह भी पढ़ें – मुंबई के लिए शिंदे ने जारी की अपनी सेना की लिस्ट, इन नेताओं को सौंपी निकाय चुनाव की जिम्मेदारी
विरोध प्रदर्शन करनेवालों में इनका समावेश
विरोध प्रदर्शन करने वालों में भाजपा के देवेंद्र गवते, मनीष कारेमोरे, आशिष वंजारी, राकेश काले, राजश्री धिवले, मंदा महल्ले, उमेश महल्ले, प्रशांत काले, सुशांत काले, राजेंद्र चौरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
