मुंबई के लिए शिंदे ने जारी की अपनी सेना की लिस्ट, इन नेताओं को सौंपी निकाय चुनाव की जिम्मेदारी

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के लिए महायुति और महाविकास अघाड़ी में इस बार जोरो की टक्कर होने वाली है। इसके लिए अब एकनाथ शिंदे ने अपनी सेना की लिस्ट जारी कर दी है।
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के लिए महायुति और महाविकास अघाड़ी में इस बार जोरो की टक्कर होने वाली है। इसके लिए अब एकनाथ शिंदे ने अपनी सेना की लिस्ट जारी कर दी है।
शिवसेना ने जारी की प्रभारियों को लिस्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां तेज है। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रभारी नियुक्त कर दिए है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने भी मुंबई के लिए प्रभारी विभाग प्रमुखों एवं प्रभारी विधानसभा प्रमुखों के नामों की सूची की घोषणा कर दी है।

शिवसेना के लिए यह नियुक्ति एकनाथ शिंदे ने की है। प्रभारी विभाग प्रमुख के लिए 32 क्षेत्रों के लिए 32 शिवसेना नेताओं का चयन किया गया है। वहीं दूसरी ओर शहर की 3 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी प्रभारियों की नियुक्ति की जा चुकी है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

प्रभारियों की नियुक्तियों की जानकारी एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए दी। शिवसेना ने अपने एक्स हैंडल पर प्रभाग प्रमुखों की लिस्ट साझा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

शिवसेना ने एक्स पर लिखा, हिंदू हृदय सम्राट, आदरणीय शिवसेना अध्यक्ष बालासाहेब ठाकरे एवं आदरणीय धर्मवीर आनंद दिघे साहब के आशीर्वाद से, शिवसेना के प्रमुख नेता एवं उपमुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे के आदेशानुसार, मुंबई के प्रभारी विभाग प्रमुखों एवं प्रभारी विधानसभा प्रमुखों के नामों की सूची घोषित की जा रही है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।

विधानसभा प्रभारी प्रमुख के लिए घोषणा

विधानसभा प्रभारी प्रमुख के रूप में दिंडोशी और गोरेगांव के लिए गणेश शिंदे, विलेपार्ले के लिए जितु जनावडे और वांद्रे पश्चिम के लिए विलास चावरी की नियुक्ति की गई है।

इससे पहले कांग्रेस ने भी नागपुर के लिए अपने प्रभाग प्रमुखों की घोषणा की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी मनपा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में सिटी की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने यह नियुक्ति की। सभी प्रभारी प्रदेश महासचिव पद पर हैं। आगामी चुनाव तक ये अपनी जिम्मेदारी वाली विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहेंगे और मतदाता सूची पर विशेष नजर रखेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com