फुटाला फाउंटेन को CM शिंदे ने देखा; गडकरी, फडणवीस सहित मंत्री, विधायक भी थे मौजूद
- Written By: नवभारत डेस्क
नागपुर. विश्व के सबसे बड़े फुटाला फाउंटन और म्यूजिकल शो को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देखा. इस शो का आयोजन गुरुवार को विशेष रूप से विधान मंडल के सदस्यों के लिए किया गया था. इस दौरान प्रदेश के अधिकांश मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फुटाला म्युजिकल शो को मिले ‘स्कॉच अवॉर्ड’ को फुटाला परियोजना की टीम को सौंपा. भारत को एक बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने वाली संस्था तथा परियोजनाओं को सम्मानित किए जाने वाले इस स्कॉच अवॉर्ड से फुटाला शो को सम्मानित किया जाना नागपुर के लिए गौरव की बात है.
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
संभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
गौरतलब है कि नागपुर के फुटाला तालाब पर सबसे ऊंचे फ्लोटिंग म्यूजिकल फाउंटन के साथ पानी से बनने वाली स्क्रीन पर देश की आज़ादी तथा नागपुर का इतिहास को अभिनेता अमिताभ बच्चन, गुलजार तथा नाना पाटेकर की आवाज में दर्शक सुनेंगे.
