विदर्भ में मरीजों के लिए सहारा बना CM राहत कोष, नागपुर संभाग में सहायता की समीक्षा, आंकड़े आए सामने

CM Relief Fund: महाराष्ट्र में गरीबों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए राहत कोष की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके तहत कई तरह की योजनाएं सरकार ने उपलब्ध कराई है।
CM Relief Fund: महाराष्ट्र में गरीबों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए राहत कोष की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके तहत कई तरह की योजनाएं सरकार ने उपलब्ध कराई है।
सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-एएनआई)
Published on
Updated on

Nagpur News: राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब मरीजों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष प्रकोष्ठ एक बड़ा सहारा बन गया है। पिछले सात महीनों में, मुख्यमंत्री राहत कोष प्रकोष्ठ से नागपुर संभाग में 1582 मरीजों को 13 करोड़ 81 लाख 20 हजार रुपये की चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सुझाव पर, कागज रहित और डिजिटल प्रणाली के तहत जिला प्रकोष्ठों की स्थापना की गई है ताकि मरीजों को मंत्रालय आने की जरूरत न पड़े।

मरीजों को सबसे पहले महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम या धर्मार्थ अस्पतालों जैसी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। अगर इन योजनाओं के जरिए इलाज संभव नहीं है, तो इससे जुड़े अस्पताल से मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष प्रकोष्ठ में आवेदन किया जा सकता है।

मरीजों को ज्यादा-से-ज्यादा मदद

इससे सरकारी योजनाओं का उपयोग सुनिश्चित होता है और धनराशि वास्तविक जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचती है। पेपरलेस व्यवस्था, जिला प्रकोष्ठों की स्थापना और राज्य भर में हुए विभिन्न सकारात्मक बदलावों के कारण, जरूरतमंद मरीजों तक समय पर मदद पहुंच रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में प्रकोष्ठ का काम पारदर्शी तरीके से हो रहा है और धनराशि वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच रही है। भविष्य में जरूरतमंद मरीजों को ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाई जाएगी, ऐसा मुख्यमंत्री सहायता कोष और धर्मार्थ अस्पताल सहायता प्रकोष्ठ के प्रमुख रामेश्वर नाईक ने बताया।

नागपुर संभाग में सहायता की समीक्षा (1 जनवरी से 31 जुलाई 2025)

जिला रोगी संख्या सहायता राशि
नागपुर 1396 12,16,82.000
वर्धा 41 39.55.000
भंडारा 31 29,35,000
गोंदिया 50 39.00,000
चंद्रपुर 54 47,48,000
गढ़चिरौली 9 19,00,000

आवश्यक दस्तावेज

  • मरीज का आधार कार्ड और राशन कार्ड
  • यदि मरीज भर्ती है तो जियो टैग की गई फोटो (अनिवार्य)
  • तहसील आय प्रमाण पत्र (1.60 लाख से कम)
  • मेडिकल रिपोर्ट और व्यय प्रमाण पत्र
  • एफआईआर (दुर्घटना पीड़ितों के लिए)
  • जेडटीसीसी रसीद (अंग प्रत्यारोपण के लिए)
  • सभी दस्तावेज पीडीएफ फॉर्मेंट में निम्नलिखित ईमेल पर भेजें: aao.cmrf-mh@gov.in अधिक जानकारी के लिए, टोल-फ्री नंबरः 103 103 9321

20 गंभीर बीमारियों का समावेश

  • कॉक्लियर इम्प्लांट (2 से 6 वर्ष की आयु)
  • हृदय, यकृत, गुर्दे, फेफड़े, अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण
  • कैंसर (शल्य चिकित्सा, कीमोथेरेपी, विकिरण), सड़क दुर्घटनाएं, बाल चिकित्सा सर्जरी, कूल्हे और घुटने का प्रतिस्थापन, मस्तिष्क रोग, डायलिसिस, लिगामेंट्स, जलने /विद्युत दुर्घटना के मरीज नवजात शिशु, शिशु रोग आदि।
Navbharat Live
navbharatlive.com