ऐतिहासिक अंबाझरी तालाब को मिली नई जिंदगी: नागपुर मनपा के जलपर्णी मुक्ति अभियान को बड़ी सफलता!

Ambazari Lake Water Hyacinth: नागपुर के ऐतिहासिक अंबाझरी तालाब को जलपर्णी से मुक्त कराने की मनपा की मुहिम को सफलता मिल रही है। शहर के अन्य तालाबों को भी जलपर्णी से मुक्त कराने का संकल्प लिया गया है।
Historic Ambazari Lake Gets a New Lease of Life
ऐतिहासिक अंबाझरी तालाब को मिली नई जिंदगीसोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो
Published on: 
Updated on: 

Ambazari Lake Water Hyacinth Removal: नागपुर पर्यावरण के लिए अत्यंत घातक मानी जाने वाली जलपर्णी के जाल से ऐतिहासिक अंबाझरी तालाब को मुक्त कराने में महानगरपालिका के घनकचरा प्रबंधन विभाग को बड़ी सफलता मिल रही है।

महापौर नीता ठाकरे ने अंबाझरी तालाब के साथ-साथ शहर के अन्य सभी तालाबों को भी जलपर्णी से पूरी तरह मुक्त कराने का महत्वपूर्ण संकल्प लिया है। शहर के इस ऐतिहासिक तालाब को जलपर्णी के भारी प्रकोप से बचाने के लिए एक व्यापक मुहिम की शुरुआत की गई थी।

नई तकनीक और 'वीड हार्वेस्टर' का हुआ इस्तेमाल

घनकचरा प्रबंधन विभाग ने जलपर्णी के समूल नाश के लिए विभिन्न स्तरों पर युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू किए, महापौर ठाकरे ने स्वयं इस अभियान की लगातार निगरानी को। मनपा आयुक्त डॉ। विपिन इटनकर ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जलपर्णी उन्मूलन के लिए नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल किया जाए और इसके लिए निधि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

चूंकि केवल घनकचरा प्रबंधन विभाग के कर्मचारियों की मदद से इतने विशाल तालाब से जलपर्णी निकालना संभव नहीं था, इसलिए मनपा ने आधुनिक 'वीड हार्वेस्टर' मशीन की मदद ली। इस आधुनिक मशीन के जरिए तालाब के बीचों-बीच फैली जलपर्णी को खींचकर किनारे तक लाना संभव हो सका।

3 महीने से जारी है लगातार अभियान

अंबाझरी तालाब में यह सघन सफाई अभियान पिछले लगभग 3 महीनों से लगातार जारी है। उपायुक्त राजेश भगत और मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ। गजेंद्र महल्ले के मार्गदर्शन में घनकचरा प्रबंधन विभाग इस जटिल मुहिम को सफलतापूर्वक अंजाम दे रहा है। इसी के परिणामस्वरूप आज पूरे तालाब में फैली जलपर्णी का सफाया करना संभव हो पा रहा है।

Historic Ambazari Lake Gets a New Lease of Life
इंदौर में 51 हजार पौधारोपण का लक्ष्य चंद घंटों में पूरा, बीएल संतोष बोले- पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी का विषय

जलपर्णी को समूल नष्ट करेंगे

पर्यावरण के लिए घातक इस जलपर्णी को जड़ से खत्म करने के लिए मनपा प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है। संपूर्ण अंबाझरी तालाब पर इस जलपर्णी का भारी संकट छा गया था लेकिन नई तकनीक का बेहतरीन उपयोग करके प्रशासन ने यह अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। घनकचरा प्रबंधन विभाग द्वारा किए गए इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना की जानी चाहिए।

नीता ठाकरे, जलपर्णी को समूल नष्ट करेंगे

पर्यावरण के लिए घातक इस जलपर्णी को जड़ से खत्म करने के लिए मनपा प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है। संपूर्ण अंबाझरी तालाब पर इस जलपर्णी का भारी संकट छा गया था लेकिन नई तकनीक का बेहतरीन उपयोग करके प्रशासन ने यह अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। घनकचरा प्रबंधन विभाग द्वारा किए गए इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना की जानी चाहिए।

-मनपा महापौर, नीता ठाकरे

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com