नागपुर के नरेंद्रनगर में CM फडणवीस का भक्ति वाला दही-हांडी उत्सव: DJ को दी गई नो एंट्री, भजनों पर थिरके युवा

DJ Free Dahi Handi In Narendranagar: नागपुर के नरेंद्रनगर में DJ और अश्लीलता से दूर अनोखा दही-हांडी उत्सव, CM फडणवीस ने भजनों की धुन पर जन्माष्टमी का शुभारंभ किया और युवा भक्ति रॉक बैंड पर जमकर थिरके।
CM Devendra Fadnavis in DJ-free Dahi-Handi
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नरेंद्रनगर चौक पर दही-हांडी फोड़ते हुए(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

CM Devendra Fadnavis Inaugurated A DJ-Free Dahi-Handi Festival: नागपुर के नरेंद्रनगर चौक पर इस बार जन्माष्टमी का त्योहार कुछ अलग अंदाज़ में मनाया गया। यहां DJ की धड़कती धुनों की जगह भजनों की भक्तिमय लहरें गूंजीं और युवाओं ने अश्लील गानों पर थिरकने की बजाय 'भजन रॉक बैंड' की धुन पर जमकर डांस किया। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस अनोखे आयोजन की शुरुआत प्रतीकात्मक रूप से दही-हांडी फोड़कर की, तो मौजूदा हजारों लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

भजन रॉक बैंड बना युवाओं की पहली पसंद

आज के समय में जहां अधिकतर दही-हांडी कार्यक्रमों में अश्लील गाने और नशे का बोलबाला होता है, वहां इस आयोजन ने एक साफ-सुथरी मिसाल पेश की। युवाओं के लिए विशेष 'भजन रॉक बैंड' की प्रस्तुति रात का मुख्य आकर्षण रही।

भक्ति गीतों को आधुनिक अंदाज़ में पेश करने वाले इस बैंड ने देखते ही देखते युवाओं का दिल जीत लिया। लोगों ने बताया कि ऐसा माहौल देखकर उन्हें अपने बचपन की याद आ गई, जब त्योहार सिर्फ खुशियों और परंपराओं के नाम होते थे।

CM Devendra Fadnavis in DJ-free Dahi-Handi
नागपुर मेडिकल अस्पताल में बिना लाइसेंस के चल रही थी कैंटीन, तुकाराम मुंढे की FDA ने जड़ा ताला

नागरिकों का उत्स्फूर्त समर्थन, बुजुर्गों ने की सराहना

कार्यक्रम में पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, पूर्व विधायक सुधाकर कोहले सहित मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की कि संस्कार और भक्ति को केंद्र में रखकर भी उत्सव को यादगार बनाया जा सकता है।

नागपुरवासियों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद देखकर यह साफ हो गया कि लोग शुद्ध और सांस्कृतिक मनोरंजन के लिए तरस रहे थे। इस बारे में एक बुजुर्ग महिला ने कहा, "यहां आकर लगा कि सच में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, कोई नाइट क्लब नहीं।"

Navbharat Live
navbharatlive.com