गर्मी का कहर: मजदूरों की सुरक्षा को लेकर नागपुर चेंबर सख्त, 10 दिन दोपहर के भारी काम रोकने की सलाह
Nagpur Heatwave Worker Safety: भीषण गर्मी को देखते हुए नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने व्यापारियों से अपील की है कि अगले 10 दिनों तक दोपहर 1 से 4 बजे भारी काम न कराएं।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर गर्मी, मजदूर सुरक्षा, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Heat Advisory Labour Protection: नागपुर एवं संपूर्ण विदर्भ क्षेत्र में लगातार चढ़ते तापमान एवं भीषण गर्मी को देखते हुए नागपुर चचैंबर ऑफ कॉमर्स लि। (एनसीसीएल) ने कैलाश जोगानी की अध्यक्षता में सभा लेकर व्यापारियों, उद्योगपतियों, बिल्डर्स, गोदाम संचालकों, ट्रांसपोर्टर्स एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए अपने कर्मचारियों एवं मजदूरों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है।
चेम्बर ने तय किया कि आगामी 10 दिनों तक दोपहर 1 से शाम 4 बजे के बीच अत्यधिक धूप एवं गर्मी के कारण कर्मचारियों, मजदूरी एवं डिलीवरी कर्मियों को अनावश्यक रूप से खुले वातावरण में कार्य हेतु न भेजा जाए, विशेष रूप से कड़ी धूप में होने वाले भारी कार्य जैसे लोडिंग-अनलोडिंग, निर्माण कार्य, कुली कार्य, माल उठाने रखने का कार्य आदि सुबह या शाम के समय करवाए जाएं तथा दोपहर के समय ऐसे कार्यों को अस्थामी रूप से रोका जाए, चेंबर ने पैकेजिंग, गोदाम, अन्य श्रम कर्मचारियों के लिए पर्याप्त शेड व्यवस्था का भी आग्रह किया है।
गिग वर्कर खासे परेशान
चैंबर ने राज्य एवं केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया है कि ई-कॉमर्स एवं ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों को निर्देश जारी किए जाए कि वे दोपहर के 4 घंटे के दौरान मिग वर्कर्स एवं डिलीवरी कर्मचारियों को अत्यधिक गर्मी में कार्य करने हेतु बाध्य न करें तथा उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी करें।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal Crime: 12 साल से फरार पॉक्सो आरोपी बिहार से गिरफ्तार, पाटण पुलिस की बड़ी सफलता
सरकारी कर्मचारियों को राहत, नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; जाति प्रमाणपत्र विवाद से पेंशन नहीं होगी प्रभावित
PM Fasal Bima Yojana: गड़चिरोली के किसानों को अब धान व कपास का बिमा निकलने का अवसर, डिजिटल क्रॉप सर्वे अनिवार
यवतमाल: गणेशपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र पर ताला, ग्रामीणों ने स्थायी नियुक्ति की उठाई मांग
यह भी पढ़ें:-NEET पेपर लीक का इंजीनियरिंग एडमिशन पर असर नहीं, CET Cell ने किया साफ; छात्रों की चिंता खत्म
इसके अतिरिक्त बिल्डर्स एवं निर्माण कंपनियों से भी अपील की गई है कि निमर्माण स्थलों पर दोपहर 1 से 4 बजे तक मजदूरों से खुले में कार्य न करवाया जाए तथा उनके लिए विश्राम एवं छाया की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। सभा में पूर्व अध्यक्ष गोविंद पसारी, प्रदीप जाजू, विजय जायसवाल, तरुण निर्माण, नागाभाई पटेल, ललित खेतान, निखिल काकानी, पुरषोतम ठाकरे, विवेक मुरारका, शंकरलाल खंडेलवाल उपस्थित थे।
