महिला ने समझा डिलीवरी वाला, अगले ही सेकंड जो हुआ वो रोंगटे खड़े कर देगा- देखें VIDEO
Nagpur Police: पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए घटना के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपी की स्कूटी की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नागपुर का वीडियो वायरल (Image- Screen Capture)
Nagpur Viral Video: महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स एक महिला के गले से चेन झपटकर मौके से भागता हुआ दिख रहा है। यह घटना नागपुर के चिंतामण नगर स्थित मनमोहन अपार्टमेंट के पास की बताई जा रही है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिस आरोपी ने यह घटना की, वह एक डिलीवरी ब्वॉय बनकर घर पहुंचा था।
देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स स्कूटी पर सवार होकर महिला के घर के बाहर आता है। फिर वह सामान डिलीवरी करने का बहाना बनाकर महिला को गेट के पास बुलाता है। महिला जैसे ही अपने घर के गेट के पास पहुंचती है, वह पहले उसे फर्जी डिलीवरी बॉक्स देने की कोशिश करता है। महिला जब आगे बढ़कर डिलीवरी बॉक्स लेने लगती है, तभी आरोपी उसके गले से चेन खींचकर फरार हो जाता है।
नागपुर के अजनी इलाके में चोर डिलीवरी बॉय बनकर आया और महिला का मंगलसूत्र खींच लिया। चोरी की घटना CCTV कमरे में हुई कैद, देखें वीडियो…#Maharashtra #Nagpur #maharashtranews #ChainSnatching #CCTV #CCTVFootage #ViralVideo @DGPMaharashtra pic.twitter.com/06lzNgeqll — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) September 12, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Noida Waterlogging: बारिश में डूबा सेक्टर-18, महिला बोली- कार नहीं नाव लेकर आना चाहिए था
दुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
बेंगलुरु के फुटपाथ पर खंभे, दुकानें और बाइक… पैदल चलने वाला जाए तो जाए कहां? वायरल वीडियो ने उठाए बड़े सवाल
Meta कर्मचारी ने मां को दिखाया अपना ऑफिस, बोलीं- ‘उन्हें गर्व महसूस कराना सबसे बड़ी खुशी’
यह भी पढ़ें- कॉलेज में पढ़ाते थे अंग्रेजी, बोरीवली स्टेशन पर चोरी करते पकड़े गए प्रोफेसर साहब
पुलिस सीसीटीवी की मदद से कर रही है आरोपी की पहचान
स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा कर रही है। पुलिस स्कूटी पर लगी नंबर प्लेट की सहायता से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जांच में यह भी पता चला है कि इस घटना में पीड़ित महिला को चोटें आई हैं।
