- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Ceo Gave Instructions To Zp Officials To Remove Sunil Kedars Photo
Nagpur News: केदार की तस्वीर हटाने का निर्देश, ZP पदाधिकारियों को CEO ने दिया निर्देश
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. जिला मध्यवर्ती बैंक घोटाले में हाई कोर्ट से जमानत पर बाहर पूर्व मंत्री सुनील केदार की तस्वीरों को जिला परिषद पदाधिकारियों के कक्षों से हटाने का निर्देश जिप सीईओ सौम्या ने बिना किसी का नाम लेते हुए दिया है. सीईओ ने इस संदर्भ में 7 जून, 2022 के सरकारी परिपत्रक का हवाला देते हुए पदाधिकारियों को तस्वीर हटाने के संदर्भ में पत्र लिखा है.
बता दें कि न्यायालय द्वारा एनडीसीसी बैंक घोटाले में केदार को दोषी ठहराए जाने के बाद से जिप में विरोधी पक्ष भाजपा द्वारा उनकी तस्वीरों को सरकारी इमारत से हटाने की मांग की जा रही है. एक सप्ताह पूर्व जिप परिसर में इसी मांग को लेकर भाजपा के विधायकों व कार्यकर्ताओं ने 4-5 घंटे धरना आंदोलन किया था और चेतावनी दी थी कि 3 दिनों में अगर कार्रवाई नहीं की गई तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा. चूंकि जिप में कांग्रेस नेता सुनील केदार का गुट का एकतरफा कब्जा है इसलिए उनके समर्थक पदाधिकारियों ने अपने कक्षों में उनकी तस्वीरें लगा रखी हैं. सीईओ ने सभी पदाधिकारियों को इस संदर्भ में व्यक्तिगत रूप से पत्र भेजा है.
केवल 24 नेताओं की लगा सकते हैं तस्वीर
सीईओ ने सरकारी परिपत्रक का हवाला देते हुए यह स्पष्ट किया है कि सरकार की मान्यता के बिना स्थानीय निकाय संस्थाओं के कार्यालयों, सभागृहों में सरकार द्वारा मान्य 24 राजनेता व सामाजिक नेताओं की तस्वीरों को छोड़कर अन्य किसी की तस्वीर नहीं लगाई जा सकती है. हालांकि यह ध्यान में आया है कि जिला परिषद में 24 मान्य नेताओं के अतिरिक्त अन्य व्यक्ति की तस्वीर पदाधिकारियों के कार्यालय में लगाई गयी है. जिला परिषद सरकारी इमारत होने से जिप के सभी कार्यालयों में यह परिपत्रक लागू होता है. इसलिए तत्काल परिपत्रक अनुसार कार्यवाही की जाए.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में SRPF जवान की सरेराह हत्या, नाबालिग बेटी से अफेयर का विरोध करने पर प्रेमी ने सीने में घोंपा चाकू
महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! वसुमना पंत बनीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, नागपुर NMC में ‘अंकित’ की एंट्री
नागपुर में स्विमिंग पूल में 13 साल के तौफीक की डूबने से मौत, क्या रसूखदारों के दबाव में दबाया जा रहा मामला?
नागपुर में महावितरण ने शुरू किए 307 चार्जिंग स्टेशन; ‘PowerUp EV’ ऐप से खोजें नजदीकी चार्जिंग पॉइंट
…तो सीईओ पर कार्रवाई की मांग
विरोधी पक्ष नेता आतिश उमरे ने चेतावनी दी है कि अगर केदार की तस्वीरें पदाधिकारियों के कार्यालय में लगी नजर आईं और जिप प्रशासन उसे नहीं निकलवा पाया तो विभागीय आयुक्त से जिप प्रशासन अर्थात सीईओ पर कार्रवाई की मांग करेंगे.
Ceo gave instructions to zp officials to remove sunil kedars photo
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
घर में रामायण पढ़ते समय ये कांड क्यों छोड़ देते हैं लोग? जानिए क्या है वजह
Apr 03, 2026 | 05:20 PM‘आज मैं जो हूं, उनकी वजह से हूं…’, मां बबीता के संघर्ष को याद कर भावुक हुईं करिश्मा कपूर, कही ये बात
Apr 03, 2026 | 05:13 PMरुद्राक्ष का डिब्बा, हरा लिक्विड और ‘मंत्र जल’ का मायाजाल; अशोक खरात के दफ्तर से मिला पाखंड का सामान
Apr 03, 2026 | 05:10 PMआज से शुरू हुआ वैशाख का महीना, इस माह भूल से भी न करें ये काम
Apr 03, 2026 | 05:10 PMगोंदिया में मौसम का कहर, तूफान से झुकीं फसलें, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
Apr 03, 2026 | 05:05 PM‘संजय राउत ही करेंगे ठाकरे गुट के दो टुकड़े’, विधायक चंद्रकांत पाटिल का बड़ा दावा
Apr 03, 2026 | 05:02 PMबीड में पुलिस बनकर किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, 23 लाख की ठगी करने वाली पति-पत्नी की जोड़ी समेत 3 गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














