नागपुर मंडल ने संभाली मध्य रेल की माल ढुलाई की कमान, 5 महीने में 20.31 MT लोडिंग से 3,461 करोड़ का राजस्व

Central Railway Freight Loading: मध्य रेल ने अप्रैल-अगस्त 2026 में 13,058 रेक से 34.48 मिलियन टन माल ढोया और 3,461.92 करोड़ रुपये राजस्व कमाया। नागपुर मंडल का योगदान सबसे अधिक रहा।
Central Railway Freight Loading 3448 MT Revenue 3461 Crore
मालगाड़ी ट्रेन(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Freight Loading 3448 MT Revenue 3461 Crore: मध्य रेल ने वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती पांच महीनों में माल ढुलाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। अप्रैल से अगस्त 2026 के दौरान मध्य रेल ने 13,058 रेक के जरिए कुल 34.48 मिलियन टन (MT) माल की ढुलाई की।

इस अवधि में माल ढुलाई से मध्य रेल को 3,461.92 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 3,346.80 करोड़ रुपये की तुलना में अधिक है।

7 प्रतिशत अधिक

पिछले वर्ष की इसी अवधि में 12,369 रेक से 32.10 मिलियन टन माल ढुलाई हुई थी। इस तरह माल ढुलाई के टन भार में 7 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि रेक की संख्या में भी 689 का इजाफा हुआ।

नागपुर मंडल सबसे आगे

अप्रैल से अगस्त 2026 के बीच कुल माल ढुलाई में नागपुर मंडल का योगदान सबसे अधिक रहा। मंडल ने 20.31 मिलियन टन माल की ढुलाई की, जो कुल लोडिंग का 58.90 प्रतिशत है। इसके बाद मुंबई मंडल ने 8.56 मिलियन टन यानी 24.83 प्रतिशत माल ढुलाई की।

राजस्व के मामले में भी नागपुर मंडल शीर्ष पर रहा। मंडल ने 2,072.73 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो कुल राजस्व का 59.87 प्रतिशत है। मुंबई मंडल का योगदान 800.49 करोड़ रुपये यानी 23.12 प्रतिशत रहा।

कोयले की ढुलाई में अव्वल

वस्तुवार आंकड़ों में कोयला 17 मिलियन टन के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद कंटेनर 4.33 मिलियन टन, पेट्रोलियम उत्पाद 2.91 मिलियन टन, सीमेंट 2.82 मिलियन टन और लोहा-स्टील 2.29 मिलियन टन रहा। ऑटोमोबाइल लोडिंग भी बढ़कर 451 रेक हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 357 रेक लोड किए गए थे।

Central Railway Freight Loading 3448 MT Revenue 3461 Crore
1 अक्टूबर को मुंबई की चित्रनगरी के स्वर्ण जयंती वर्ष का शुभारंभ, आशीष शेलार ने लिया तैयारियों का जायजा

अगस्त में 10 वर्षों का सर्वाधिक माल ढुलाई रिकॉर्ड

अगस्त 2026 मध्य रेल के लिए विशेष उपलब्धियों वाला महीना रहा। इस दौरान 2,567 रेक में 6.85 मिलियन टन माल ढुलाई की गई, जो पिछले 10 वर्षों में अगस्त महीने की सर्वाधिक लोडिंग है। अगस्त 2025 में 2,315 रेक से 5.61 मिलियन टन माल ढुलाई हुई थी। यानी टन भार में 22 प्रतिशत से अधिक और रेक में 252 की वृद्धि दर्ज हुई।

अगस्त में माल ढुलाई से 684.78 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष के 583.69 करोड़ रुपये की तुलना में 17 प्रतिशत से अधिक अधिक है। अगस्त में नागपुर मंडल ने 4 मिलियन टन लोडिंग और 404.86 करोड़ रुपये राजस्व के साथ सबसे अधिक योगदान दिया।

Central Railway Freight Loading 3448 MT Revenue 3461 Crore
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट की कोल्हापुर बेंच में याचिका दायर, SIR में हटाए गए नाम जोड़ने की मांग

डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल मालगाड़ी

मध्य रेल के अनुसार, माल ढुलाई व्यवसाय को मजबूत करने के लिए बुनियादी ढांचे और टर्मिनल क्षमता में वृद्धि, निर्बाध माल आवाजाही तथा नए माल यातायात स्रोतों को आकर्षित करने पर लगातार काम किया जा रहा है।

8 सितंबर 2026 को गुजरात में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेएनपीटी से इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव से चलने वाली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com