-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Calling Elsewhere People Upset Due To Mobile Network Disturbance
दूसरी जगह लग रहा कॉल, मोबाइल नेटवर्क गड़बड़ाने से लोग रहे परेशान
- Written By: नवभारत डेस्क

नागपुर. शाम को हुई झमाझम बारिश के कारण कुछ मोबाइल कंपनियों का नेटवर्क गड़बड़ा गया. जिससे लोग बातचीत के लिए परेशान रहे. लोगों को इस दौरान बातचीत न होने से परेशानी का सामना करना पड़ा. वे जहां कॉल लगा रहे थे, वहां न लगकर दूसरी जगह कॉल लग रहा था. इस दौरान कॉल डिस्कनेक्ट होने की समस्या का भी लोगों को सामना करना पड़ा.
उनका कहना है कि जब भी मौसम में बदलाव होता है तो मोबाइल का नेटवर्क सबसे पहले गड़बड़ता है. हालांकि देर रात तक यह दुरुस्त जरूर हो गया. मोबाइल नेटवर्क के साथ ही दूसरी समस्या आई इंटरनेट की स्पीड में कमी की. इंटरनेट का सर्वर भी रविवार के दिन धीमा रहा. मोबाइल के साथ कम्प्यूटर पर काम करने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई.
हालांकि रविवार के दिन अधिकांश ऑफिस बंद रहती हैं इसलिए रूटीन कामकाज पर ज्यादा असर नहीं पड़ा जो लोग मोबाइल या इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करते हैं उनको शाम के समय काफी दिक्कतें हुई. शाम को 5 से 7 के बीच करीब 2 घंटे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. बाद में धीरे-धीरे सर्वर काम करने लगा.
सम्बंधित ख़बरें
कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
नागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!
नागपुर के खापरखेड़ा में गैंगवार से दहशत! नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों-चाकुओं से बोला हमला, 3 गंभीर घायल
सुखकर्ता अस्पताल में हंगामा: बीड़ीपेठ के नागरिकों का फूटा गुस्सा, डॉक्टर व प्रशासन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े
DTH नेटवर्क भी गड़बड़ाया
आसमान पर छाए बादलों के कारण शाम को मोबाइल और इंटरनेट के साथ टीवी का नेटवर्क भी गड़बड़ाया. विशेषज्ञों के अनुसार आसमान में बादल छाने के कारण डीटीएच एंटीना को सिग्नल न मिलने से यह समस्या आई. उनका कहना है कि जब भी मौसम खराब होता है और आसमान में बादल छा जाते हैं तो ऐंटीना रूपी छतरी में लगे उपकरण सैटेलाइट्स से तरंगों को ग्रहण नहीं कर पाते. इसके कारण नो सिग्नल का ऑप्शन आने लगता है. जैसे ही बादलों से आसमान साफ हो जाता है. वैसे ही सिग्नल दोबारा आ जाते हैं.
Calling elsewhere people upset due to mobile network disturbance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
Aug 04, 2026 | 08:03 PMMMRDA मेट्रो नेटवर्क का नया कीर्तिमान, 30 करोड़ का आंकड़ा पार, रोजाना सफर कर रहे 2.79 लाख यात्री
Aug 04, 2026 | 07:55 PMविधानसभा के मानसून सत्र में गरजे मुख्यमंत्री योगी, बोले- 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष
Aug 04, 2026 | 07:46 PMविदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
Aug 04, 2026 | 07:37 PMPK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PMChandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
Aug 04, 2026 | 07:30 PMनीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया गया! बांकीपुर में भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह, सम्राट चौधरी के लिए क्या कहा?
Aug 04, 2026 | 07:27 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM













