उमरेड बाइपास पर ‘ब्लाइंड स्पॉट’ बनी राजस्व चौकी, रोज बढ़ रहा दुर्घटनाओं का खतरा

Revenue Department Post: बूटीबोरी उमरेड बाइपास पर राजस्व विभाग की टीनशेड चौकी दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनी। स्थानीय नागरिकों ने चौकी हटाने की तत्काल मांग की।
Revenue Department Post: बूटीबोरी उमरेड बाइपास पर राजस्व विभाग की टीनशेड चौकी दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनी। स्थानीय नागरिकों ने चौकी हटाने की तत्काल मांग की।
बुटीबोरी चौकी (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Butibori Accident Risk: नगर के उमरेड बाइपास रोड स्थित लेंडी पुल के पास स्थापित राजस्व विभाग की टीनशेड चौकी अब महज शोपीस बनकर रह गई है। लंबे समय से इस चौकी पर किसी भी अधिकारी का न तो आना-जाना होता है और न ही इसका कोई उपयोग किया जा रहा है। बस मेन चौक पर इसे खड़ा कर दिया गया है, जिसका नुकसान अब क्षेत्रवासियों को झेलना पड़ रहा है।

इस चौक से पुरानी बस्ती, नई बस्ती, उमरेड मार्ग और नेशनल हाइवे इन चारों दिशाओं के वाहन संचारित होते हैं। सबसे अधिक परेशानी पुरानी और नई बस्ती की ओर जाने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं और नागरिकों को हो रही है। चौकी के कारण हाईवे से आने वाला वाहन दिखाई नहीं देता, जिससे हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

चौकी की आड़ खतरनाक

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नई बस्ती की ओर मुड़ते समय चौकी की आड़ की वजह से उमरेड दिशा से आने वाले वाहन अचानक सामने आ जाते हैं। कई बार इस चौकी को हटाने या किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

लोगों में दुर्घटना होने का डर

इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से खतरा और भी बढ़ गया है। रातदिन वाहनों की निरंतर आवाजाही के बीच चौक पर दुर्घटना का डर अब लोगों के मन में गहराई से बैठ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एक बार फिर आग्रह किया है कि इस चौकी को तत्काल हटाकर चौराहे को सुरक्षित बनाया जाए, जिससे किसी अनहोनी से बचा जा सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com