नागपुर में दृश्यम स्टाइल मर्डर, युवक की हत्या कर जंगल में दफनाई लाश, नींबू-हल्दी देखकर उड़े पुलिस के होश

Nagpur Crime Butibori Murder Case: नागपुर के बूटीबोरी क्षेत्र में 38 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को जंगल में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने खुदाई कर शव बाहर निकाला।
Nagpur Drishyam Style Murder
दृश्यम स्टाइल मर्डर प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Nagpur Drishyam Style Murder: नागपुर जिले के बूटीबोरी पुलिस थाना अंतर्गत क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव को जंगल में दफन किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया।

सोमवार को अंजनगांव के जंगल में जमीन के नीचे दफन युवक का शव मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई, मृतक की पहचान दर्शन उर्फ दिनेश मसराम (38) के रूप में हुई है। जिस तरीके से हत्या के बाद शव को दफनाया गया, उससे मामला फिल्म दृश्यम की घटना जैसा नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, दर्शन की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी।

दर्शन के रिश्तेदार ने पुलिस को जानकारी दी कि

नागपुर जिले के बूटीबोरी पुलिस थाना अंतर्गत क्षेत्र में एक युवक शनिवार को वह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह परिजन बुटीबोरी पुलिस थाने पहुंचे और दर्शन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। इसी दौरान एक रिश्तेदार ने पुलिस को जानकारी दी कि दर्शन अंजनगांव के जंगल में हो सकता है।

रिश्तेदार ने आशंका जताई कि उसकी हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया गया होगा। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अंजनगांव के जंगल में तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस को जंगल में एक संदिग्ध स्थान दिखाई दिया। वहां दो कटे हुए नींबू और हल्दी-कुंकू भी मिला। जमीन की स्थिति भी संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने वहां खुदाई शुरू की। मिट्टी हटाने पर पुलिस के होश उड़ गए।

Nagpur Drishyam Style Murder
काटोल नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी पर मंडराया खतरा सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

दर्शन के हत्या का कारण पता नहीं चला

नागपुर जिले के बुटीबोरी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के परिचितों, रिश्तेदारों तथा उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे का कारण क्या है और इस वारदात में कितने लोग शामिल है। इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

जमीन के भीतर दर्शन का शव बरामद हुआ। बुटीबोरी पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि दर्शन की हत्या किसी परिचित व्यक्ति ने की है। हत्या के बाद सबूत छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में दफन किए जाने की आशंका है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com