-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Businessman Kidnapped In Money Dispute Rescued With The Help Of Sangli Police
पैसे के विवाद में व्यापारी का अपहरण, सांगली पुलिस की मदद से छुड़ाया
- Written By: नवभारत डेस्क

Representative Image
नागपुर. पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में सांगली के एक व्यवसायी ने शहर के व्यापारी का अपहरण कर लिया. उसे मारपीट कर अपने साथ सांगली ले गए. इसकी जानकारी मिलते ही पत्नी ने पुलिस से शिकायत की. तुरंत मामला दर्ज कर सांगली पुलिस की मदद से व्यापारी को छुड़ाया गया. 2 लोगों को हिरासत में भी लिया गया. उन्हें लेकर टीम नागपुर के लिए रवाना हो गई.
वाठोड़ा निवासी भूषण वसंत तन्ना (37) अनाज की दलाली करते हैं. सांगली के तासगांव में रहने वाले प्रवीण चव्हाण से उन्होंने किशमिश खरीदी थी. तन्ना ने माल तो ले लिया लेकिन 39 लाख रुपये का पेमेंट नहीं कर रहे थे. प्रवीण ने बार-बार रकम की मांग की लेकिन तन्ना टालमटोल करते रहे. 14 अगस्त की सुबह प्रवीण कुछ लोगों के साथ तन्ना के घर पर पहुंचा.
नागपुर में प्लॉट खरीदने के बारे में बातचीत करनी है कहकर उसे गणेश टेकड़ी पुल पर ले गए. वहां प्रवीण ने अपनी रकम की मांग की. तन्ना ने फिर से बहाना बना दिया. प्रवीण और उसके साथी तन्ना को जबरन गाड़ी में बैठाकर सांगली ले गए. तन्ना की पत्नी श्वेता ने कई बार कॉल किया लेकिन फोन बंद था. सोमवार को आरोपियों ने श्वेता का फोन उठाया. उन्हें बताया कि वह क्राइम ब्रांच के लोग हैं. तन्ना के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की गई थी इसीलिए उसे सांगली लाया गया है.
सम्बंधित ख़बरें
श्वेता को चिंता होने लगी. बार-बार कॉल करने पर प्रवीण ने बताया कि जब तक उसका पैसा नहीं मिलेगा उनके पति को छोड़ा नहीं जाएगा. मंगलवार को श्वेता ने पुलिस से शिकायत की. सीताबर्डी पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया. तुरंत सांगली के एसपी और तासगांव पुलिस से बात कर आरोपियों का लोकेशन दिया गया. सांगली पुलिस ने प्रवीण और उसके साथी को हिरासत में लेकर तन्ना को छुड़ा लिया. सीताबर्डी थाने की एक टीम उन्हें लेने सांगली पहुंच गई है. गुरुवार को उन्हें नागपुर लाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जाएगी.
Businessman kidnapped in money dispute rescued with the help of sangli police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें क्या है नया नियम
Aug 05, 2026 | 09:20 AMदतिया में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निकाला जाएगा विजयी जुलूस, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी होंगे शामिल
Aug 05, 2026 | 09:20 AMProtein Intake: बिना अंडे और मांस के रोजाना 90gm प्रोटीन इस तरीके से पूरा करें, जानें वेजिटेरियन डाइट प्लान
Aug 05, 2026 | 09:15 AMबिना टेंट, बिना छत बारिश में डटे छात्र, रांची में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ की बिगड़ी तबीयत, VIDEO वायरल
Aug 05, 2026 | 09:11 AMNavabharat Nishanebaaz: बिना माफी मांगे करते हैं माफ, इस तरह दिखाते अपना रुआब
Aug 05, 2026 | 09:01 AMLock Upp 2: फिनाले की रेस में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट बना दूसरा फाइनलिस्ट
Aug 05, 2026 | 08:57 AMझारखंड और UP में ‘आसमान’ से बरसी मौत, आकाशीय बिजली और करंट लगने से 13 लोगों की जान गई, कई घायल
Aug 05, 2026 | 08:50 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














