Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: नागपुर में देर रात अंधाधुंध गोलीबारी, रेस्टोरेंट मालिक की मौत, आरोपी मौके से फरार

नागपुर शहर में 28 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक की सोमवार को देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। यह वारदात अंबाझरी थाना क्षेत्र में अंतर्गत एक कैफे के पास देर रात करीब 1.20 से 1.30 बजे के बीच हुई।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 15, 2025 | 01:06 PM

नागपुर में देर रात बेछुट और अंधाधुंध गोलीबारी। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 28 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक की सोमवार को देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। यह वारदात अंबाझरी थाना क्षेत्र में अंतर्गत एक कैफे के पास देर रात करीब 1.20 से 1.30 बजे के बीच हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अविनाश राजू भुसारी के रूप में हुई है, जो ‘सोशा रेस्टोरेंट’ का मालिक था। वह अपने रेस्टोरेंट के मैनेजर के साथ कैफे के सामने बैठकर आइसक्रीम खा रहा था, तभी चार अज्ञात लोग एक बाइक और एक मोपेड (वाहन) से वहां पहुंचे।

इनमें से एक आरोपी ने अविनाश पर 4 गोलियां चलाईं और फिर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद अविनाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इलाके की नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

घटना को अंजाम देकर 4 आरोपी फरार

अविनाश अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। उसी समय 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 4 आरोपी उसके पास पहुंचे और उस पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। अविनाश पर छह गोलियां चलाई गईं। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली लगने से अविनाश गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलीबारी के बाद अविनाश भुसारी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन जब तक वह अस्पताल पहुंचा, उसकी मृत्यु हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

शिवनेरी और शिवशाही के बाद ST में शामिल होंगी ‘राजमाता जिजाऊ’ बसें; मार्च से यात्रियों को मिलेगा तोहफा!

फडणवीस-गडकरी का शहर बना अंधेर नगरी! गोरेवाड़ा रिंग रोड पर नहीं हुई कार्रवाई; NDS दस्ता बना ‘ईद का चांद’

कोराडी पावर प्लांट: हाइड्रोलिक पंपों की खरीद का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार

क्या 15 साल पुराने शिक्षक पास कर पाएंगे TET? SC के आदेश ने बदले समीकरण, 15% अंकों की छूट की उठी मांग

अपराध जगत से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलने पर अंबाझरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है। अंबाझरी पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस चारों फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। नागपुर में एक हाई-प्रोफाइल और युवा व्यवसायी की हत्या से हड़कंप मच गया है।

Bullets were fired indiscriminately late at night in nagpur restaurant owner died in the firing accused absconded

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2025 | 12:56 PM

Topics:  

  • Accused Absconded
  • Murder
  • Nagpur Crime
  • Nagpur News
  • Nagpur Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.