भाई ने लगा दी बाइक में आग
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Dec 15, 2021 | 01:55 AM
File Photo
नागपुर. 2 भाइयों के बीच बाइक चलाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक ने वाहन में आग ही लगा दी. आरोपी का नाम संजय गांधीनगर झोपड़पट्टी निवासी राकेश दिलीपसिंह चौधरी (29) बताया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहता है. घर में एक बाइक एमएच-49/एसी-5334 है. शाम करीब 4 बजे दोनों भाइयों के बीच बाइक चलाने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ. राकेश की मां शारदा ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन राकेश का गुस्सा और भड़क गया. उसने बाइक में आग लगा दी.
इससे पहले की आग घर के आसपास फैलती, पानी से बुझा दी गई लेकिन तब तक बाइक को काफी नुकसान हो चुका था. शारदा की शिकायत पर पुलिस ने राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के फल बाजार में ‘आम’ की एंट्री; अंगूर की मांग घटी, भीषण गर्मी के बीच तरबूज और ताड़गोला बने पहली पसंद
सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Civil Lines Nagpur का बदलता चेहरा: क्या खत्म हो जाएगी ब्रिटिश काल की पहचान? जानें पूरी हकीकत
नागपुर सरकारी अस्पतालों का सच: आधे मरीजों को नहीं मिलती दवाइयां, बाहर से खरीदने को मजबूर
Brother set fire to bike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 15, 2021 | 01:55 AM
