देश की मिट्टी-किसानों के लिए समर्पित थे धर्मेंद्र, एक्टर के निधन पर बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Dharmendra Passed Away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें महान कलाकार और विनम्र इंसान बताते हुए श्रद्धांजलि दी।
Nitin Gadkari On Dharmendra Death
धर्मेंद्र व नितिन गडकरी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nitin Gadkari On Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्‍गज और सदाबहार एक्‍टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार सुबह उनका न‍िधन हो गया। बताया जाता है कि अभिनेता की तबीयत अचानक ब‍िगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने अपने जुहू स्थित घर पर अंतिम सांस ली। इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

मशहूर एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर बॉलीवुड एक्टरों के साथ-साथ राजनेताओं और देश के नामचीन हस्तियों के बयान आ रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी अभिनेता धर्मेंद्र को याद किया।

नितिन गडकरी ने धर्मेंद्र को किया याद

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वह न सिर्फ एक अच्छे एक्टर थे, बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। मैं उन्हें पर्सनली जानता था, और उनका दिल बहुत अच्छा था। वह खास तौर पर इस देश की मिट्टी और इसके किसानों के लिए बहुत समर्पित थे।

गडकरी ने कहा कि जिन फिल्मों में उन्होंने काम किया, उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनका जाना बेशक हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

मशहूर एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मेरी उनसे बहुत सारी यादें जुड़ी हैं। उनके बेटों के साथ भी मेरे अच्छे रिश्ते हैं, और हेमा मालिनी के साथ भी हमारा फैमिली कनेक्शन है। वह एक ऐसे इंसान थे जो हमेशा दूसरों की मदद करते थे। जैसा कि हम कहते हैं, 'पोस्टमैन स्पिरिट' ने सच में उनकी ज़िंदगी को बताया। उनके जाने से हमने एक बहुत अच्छा इंसान खो दिया है।

विले पार्ले में अंतिम संस्‍कार

सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे धर्मेंद्र के जुहू स्थित आवास पर एंबुलेंस पहुंची। उनका पार्थिव शरीर कुछ देर बाद विले पार्ले श्मशान भूमि ले जाया गया। परिवार और फिल्‍म इंडस्‍ट्री के दिग्गजों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार हुआ। बड़े बेटे सनी देओल ने अपने पिता को मुखाग्‍न‍ि दी। इस दौरान पूरा परिवार सदमे में और भावुक नजर आया।

Navbharat Live
navbharatlive.com